इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की 10 समस्याओं का हल

महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए योगा को अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। योगासन, डाइजेशन, ग्लोइंग स्किन, वेट लॉस और शरीर में लचीलापन बनाए रखने के लिए जरूरी हैं।

How to do Halasana step by step

कहते हैं कि सबसे बड़ा सुख निरोगी काया होती है। यह बात पूरी तरह सच है। निरोगी रहने में योग आपकी काफी मदद कर सकता है। खासकर, महिलाओं के लिए योग बहुत जरूरी माना जाता है। वेट लॉस से लेकर डाइजेशन सुधारने तक में योग बहुत फायदेमंद होता है। यहां तक कि महिलाओं की फर्टिलिटी सुधारने और पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों से निजात दिलाने में भी योग का अहम रोल है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो भी आपको योग को रूटीन में शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको 1 ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो महिलाओं की 10 समस्याओं का हल है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। नताशा सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

महिलाओं के लिए हलासन करने का सही तरीका (How to Do Halasana Step by Step)

halsana for females

  • सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब अपने पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं।
  • पैरों को धीरे-धीरे पहले 30 और फिर 90 डिग्री पर ऊपर लेकर जाएं।
  • अब आपको आराम से पैरों को सिर के पीछे की ओर ले जाना है।
  • अपनी पीठ को भी ऊपर की ओर उठाएं।
  • सांस को धीरे-धीरे छोड़ें।
  • अब अपने पैरों को सिर के पीछे की तरफ टिका दें।
  • सांसों को सामान्य रखें।
  • आप अपनी पीठ को हाथों का सहारा दे सकती हैं।
  • इस स्थिति में कुछ देर रहें।
  • फिर ओरिजनल पोजिशन में आने की कोशिश करें।

महिलाओं के लिए हलासन के फायदे (How to Do Halasana Plow Pose Steps and Benefits)

belly fat yoga

  • पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने में यह आसन बहुत असरदार है।
  • इससे वेट लॉस होता है और बेली फैट भी कम होता है।
  • गैस, कब्ज और अपच को दूर करने में भी यह आसन फायदेमंद है।
  • इसे रूटीन में शामिल करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और डाइजेशन भी मजबूत होता है।
  • इससे ब्लड फ्लो चेहरे की तरफ होता है और उससे चेहरे पर निखार आता है।
  • इससे एक्ने और एजिंग के साइन्स दूर करने में भी मदद मिलती है।
  • पीरियड्स, स्ट्रेस और गर्दन के दर्द को भी इस आसन के अभ्यास से दूर किया जा सकता है।
  • इससे पीठ और पेट की मसल्स भी मजबूत होती हैं।
  • यह पैरों की ऐंठन को कम करता है।
  • इससे फर्टिलिटी में सुधार होता है।
  • यह आसन मेनोपॉज के लक्षणों में भी आराम देता है।

हलासन महिलाओं की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- फिट रहने के लिए हर उम्र के लोग कर सकते हैं ये 5 योगासन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP