herzindagi
exercises for strong knees at any age

ये 2 एक्सरसाइज करेंगी तो पूरी जिंदगी दौड़ेंगे घुटने, जोड़ो में दर्द भी नहीं होगा

बुढ़ापे में भी घुटनों को मजबूत और हेल्‍दी बनाए रखना चाहती हैं? एक्सपर्ट जूही कपूर के बताए इन 2 स्‍पेशल एक्‍सरसाइज को रोजाना करके घुटनों और जोड़ों के दर्द को दूर करें और पूरी जिंदगी बिना सहारे चलें।
Editorial
Updated:- 2025-08-11, 20:38 IST

बढ़ती उम्र की महिलाओं में हड्डियों का स्वास्थ्य एक बड़ी चिंता बन जाता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिसका सबसे ज्‍यादाअसर जोड़ों, खासकर घुटनों पर पड़ता है। 50 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते घुटने कमजोर हो जाते हैं, जिससे चलने-फिरने में दिक्कत और दर्द महसूस होने लगता है। कई बार तो रोजाना के कामों के लिए भी सहारे की जरूरत पड़ जाती है। लेकिन, अब आपको इस समस्या को अपनी जिंदगी का हिस्सा मानकर जीने की जरूरत नहीं है।
2 खास और असरदार एक्सरसाइज हैं, जो न सिर्फ जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकती हैं, बल्कि आपके घुटनों को भी इतना मजबूत बना सकती हैं कि आप पूरी जिंदगी बिना किसी सहारे के आराम से चल सकेंगी। आइए, इन एक्सरसाइज के बारे में फिटनेस एक्सपर्ट जूही कपूर से विस्तार से जानते हैं, जिन्होंने इन्हें खासतौर पर घुटनों की सेहत के लिए बनाया है।

एक्सरसाइज नंबर-1

पैरों को क्रॉस करने वाली यह एक्सरसाइज घुटनों और हिप्स के आस-पास की मसल्‍स को मजबूत करने में मदद करती है। इसे करने से घुटने स्थिर और लचीले बनते हैं। साथ ही, यह एक्सरसाइज घुटनों के लिगामेंट्स को मजबूत करती है, जिससे घुटनों को सहारा मिलता है और दर्द कम होता है।

leg up exercise for knees

  • सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अपने हिप्स को दीवार के पास रखते हुए, दोनों पैरों को ऊपर की ओर सीधा उठाएं।
  • अब, अपने दाएं पैर को बाएं पैर के ऊपर से क्रॉस करके रखें, जैसे आप कैंची चला रही हों।
  • फिर, बाएं पैर को दाएं पैर के ऊपर से क्रॉस करके रखें।
  • इस प्रोसेस को दोनों तरफ से कई बार दोहराएं।
  • आप 10-15 बार के सेट से शुरू करके धीरे-धीरे इसे बढ़ा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: सुबह उठते ही घुटनों में होता है दर्द? करें ये एक्सरसाइज

एक्सरसाइज नंबर-2

घुटने को मोड़ने वाली एक्सरसाइज घुटनों के आस-पास की मसल्‍स को टोन करती है और जोड़ों को लचीला बनाती है। साथ ही, यह मसल्‍स को स्‍ट्रेच लाती है, जो अक्सर टाइट हो जाती हैं, जिससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

knee bend exercise for strong knees

  • सबसे पहले अपनी पीठ को सीधा करके जमीन पर मैट बिछाकर बैठ जाएं।
  • अपने दाएं पैर को सीधा फैलाएं।
  • अब, अपने बाएं पैर को घुटने से पकड़कर धीरे-धीरे दाएं पैर के ऊपर से क्रॉस करके रखें।
  • फिर, धीरे-धीरे बाएं पैर को वापस उसकी जगह पर लाएं।
  • इस प्रोसेस को दूसरे पैर से भी दोहराएं।

इसे जरूर पढ़ें: घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए करें ये 3 आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

इन एक्‍सरसाइज को करके आप भी घुटनों को लंबे समय तक हेल्‍दी बनाए रख सकती हैं और इससे आपको दर्द भी नहीं सताएगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।