हल्दी फंक्शन से लेकर शादी तक के लिए अदिति राव से लें सकती हैं इंस्पिरेशन

हल्दी, सगाई और शादी जैसे फंक्शन के लिए हम पूरी रिसर्च करते हैं कि आखिर ड्रेस कौन-सी पहनी जाए? लेकिन यहां हम आप अदिति राव हैदरी के ट्रेडिशनल लुक्स से इंस्पिरेशन जरूर ले सकती हैं- 

aditi rao Main

हल्दी, मेंहदी, सगाई और शादी के लिए एक परफेक्ट ड्रेस कलेक्शन हर लड़की को पसंद है। लेकिन कई बार हम अपने लुक्स और स्टाइल में बदलाव लाना पसंद करते हैं, जैसे- ट्रेंडिंग ड्रेस, ज्वेलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल। बॉलीवुड एक्ट्रेस भले ही मॉर्डन होती हैं, लेकिन उन्हें भी ट्रेडिशनल ड्रेस पहनना बेहद पसंद होता है। यहां हम बात कर रहे हैं अदिति राव हैदरी की, जो अपनी ट्रेडिशनल ड्रेस को एक अलग स्टेटमेंट देना पसंद करती हैं। आने वाले दिनों में आपके भी घर में शादी है, तो आप भी अदिति राव हैदरी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। न सिर्फ ड्रेस बल्कि डिफ्रेंट ज्वेलरी, मेकअप और हेयरस्टाइल के लिए भी आप अदिति राव से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

मल्टी कलर का लहंगा

aditi rao inside

मल्टी कलर की ड्रेस न सिर्फ ट्रेंडिंग हैं, बल्कि ये आपको एक रिफ्रेशिंग लुक देने का काम करती हैं। अदिति राव हैदरी ने मल्टी कलर का लहंगा कैरी किया है, जो हल्दी और मेंहदी फंक्शन के लिए परफेक्ट है। अगर आप चाहें, तो हल्दी फंक्शन में पीली साड़ी के बजाए, इस बार मल्टी कलर की साड़ी या लहंगा ट्राई कर सकती हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी अपनी हल्दी और मेहंदी के समय मल्टी कलर चुना था। अगर आप मल्टी कलर की ड्रेस कैरी करने वाली हैं, तो गोल्डन, मल्टी कलर या सिल्वर इयरिंग कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा हल्दी में अगर आप बाल बांधना चाहती हैं, तो साइड फ्रेंच बन या स्लीक पोनीटेल हेयरस्टाइल अपना सकती हैं।

संगीत फंक्शन में प्रिंट करें ट्राई

aditi rao inside

संगीत फंक्शन में हर लड़की आरामदायक और गॉर्जियस ड्रेस पहनना पसंद करती है, क्योंकि डांस करते समय हमें आरामदायक कपड़े ही अच्छे लगते हैं। अदिति राव हैदरी ने इस फोटो में रेड एंड व्हाइट प्रिंट की कुर्ती और फ्लेयर प्लाजो पहना है, जो संगीत फंक्शन के लिए परफेक्ट दिख रही है। अगर आप संगीत में प्रिंट की ड्रेस ट्राई करना चाहती हैं, तो ब्राइट कलर का चुनाव कर सकती हैं जैसे- ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज या येलो। प्रिंट ड्रेस के साथ आप सिल्वर कलर के झुमका स्टाइल इयरिंग ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा प्लाजो और शॉर्ट कुर्ती के साथ आप साइड ब्रेड या स्ट्रेट हेयर लुक ट्राई कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: रेड वेस्टर्न वियर में बेहद स्टनिंग लगती हैं कैटरीना, यकीन ना हो तो देखें तस्वीरें

नेट साड़ी लुक

aditi rao inside

मल्टी कलर का ब्लाउज अधिकतर महिलाओं को पसंद आता है क्योंकि इसके साथ आप रेड, ब्लू, ग्रीन या पिंक कलर को आसानी से कैरी कर सकती हैं। अदिति ने मल्टी कलर के ब्लाउज के साथ रेड नेट की साड़ी कैरी की है, लेकिन अगर आपको रेड कलर पसंद नहीं है, तो आप पिंक या ब्लू कलर को भी ट्राई कर सकती हैं। साड़ी को गॉर्जियस लुक देने के लिए आप हैवी नेकपीस या इयरिंग में से किसी भी एक चीज पर फोकस कर सकती हैं। ब्लैक बिंदी या साइड पार्टिंग हेयरस्टाइल के साथ आप अपने सगाई लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

कॉकटेल पार्टी में गाउन करें स्टाइल

aditi rao inisde

अदिति राव हैदरी ने गोल्डन कलर का गाउन कैरी किया है, जिससे आप कॉकटेल पार्टी के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आपको गोल्डन कलर कम पसंद है, तो आप ब्लैक, ब्लू या कोई भी डार्क कलर ट्राई कर सकती हैं। कॉकटेल पार्टी में गॉर्जियस लुक कैरी करने के लिए आप अपनी ड्रेस के साथ वेवी हेयरस्टाइल या फ्रेंच बन हेयरस्टाइल कैरी कर सकती हैं। गोल्डन या ब्लैक ड्रेस के साथ आप ब्राउन स्मोकी आई लुक ट्राई कर सकती हैं।

एंब्रॉयडरी लहंगा

aditi rao inside

वेडिंग सीजन में न सिर्फ गोल्डन एंब्रॉयडरी, बल्कि सिल्वर एंब्रॉयडरी भी काफी ट्रेंडिंग रहती है। अदिति राव ने इस फोटो में पर्पल कलर का सिल्वर एंब्रॉयडरी लहंगा कैरी किया है, जिससे आप शादी के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं। अगर आपको शादी में ब्राइट कलर पहनना पसंद है, तो आप ऑरेंज या रेड कलर को ट्राई कर सकती हैं। सिल्वर एंब्रॉयडरी वाली ड्रेस को अपने वॉरड्रोब में शामिल करना एक बेहतर विकल्प है। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप मैचिंग इयरिंग या नेकपीस पहन सकती हैं और कर्ली हेयर के साथ मिडल पार्टिंग कर सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP