इस साल जिनके घरों में शादी थी, उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ शादियां अगले साल के लिए टाल दी गई हैं और कुछ सर्दियों में होने वाली हैं। शादी में सबसे ज्यादा उत्सुकता दुल्हन और दुल्हन की बहनों को ही होती है, क्योंकि नई ड्रेस और लहंगा खरीदने का यह एक अच्छा बहाना होता है। दुल्हन के स्पेशल दिखने के साथ-साथ उसकी बहन और सहेलियां भी कुछ कम नहीं दिखती हैं, जिसके लिए लहंगा सबसे जरूरी होता है। अब अगर इस साल सर्दियों में या अगले साल की शुरुआत में आपके घर में शादी है, तो हम आपके लिए लाए हैं फ्लोरल डिजाइन के लहंगे। इनकी खास बात यह होती है कि फ्लोरल लहंगे का डिजाइन कभी-भी पुराना नहीं होता है और हमेशा ही नया लुक दिलाने में आपकी मदद करता है।
बॉलीवुड में सभी एक्ट्रेस को फ्लोरल प्रिंट वाले लहंगे काफी पसंद हैं, जिनमें से एक कैटरीना कैफ भी हैं। इस ड्रेस को देखते ही एक मन में ताजगी का एहसास आने लगता है, जिसे हर कोई ट्राई करना पसंद करेगा। अब आपको अलग रंग के ब्लाउज या लहंगे की जरूरत नहीं है, सिर्फ फ्लोरल प्रिंट का लहंगा, ब्लाउज और दुपट्टा आपको एक ब्यूटीफुल लुक देने के लिए काफी है। इसके साथ आप चाहें, तो बेझिझक चांदबालियों को कैरी कर सकती हैं। चांदबालियों का फैशन कई साल से चला आ रहा है और यह एवरग्रीन लुक भी है, जो फ्लोरल प्रिंट को सुंदर बनाने में काम आएगा।
मल्टी कलर हर किसी पर खूब जंचता है और इससे आप खुद को एक बेहतरीन और अलग लुक दे सकती हैं। इस लहंगे में मल्टी कलर के कई फ्लोरल डिजाइन बने हुए हैं। जरूरी नहीं कि प्रिंटिड लहंगे ही अच्छे लगते हैं, आप फ्लोलर कढ़ाई वाले लहंगे को भी चुन सकती हैं। इसमें ब्लाउज पर पूरी फ्लोरल कढ़ाई है और लहंगे में नीचे की ओर मोटा बोर्डर दिया गया है, जो दिखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। लहंगा खरीदते समय आप भी एक बार इस डिजाइन को जरूर ट्राई करें।
इसे जरूर पढ़ें: Bridal Collection 2020: अंजू मोदी के 'सिंदूरी' से ब्राइड्स को मिल सकती हैं ये 5 टिप्स
फूल आखिर किसे पसंद नहीं होते हैं, लड़कियों को तो अक्सर फूल पसंद ही आते हैं और ड्रेस में भी ये चार चांद लगा देते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं बड़े-बड़े फूल वाले फ्लोरल प्रिंट और एंब्रॉयडरी की, जो दिखने में सबसे अलग लग रहे हैं। यह डिजाइन बॉलीवुड के डिजाइनर सब्यसाची का है और इसमें आंध्र प्रदेश की मशहूर खादी का उपयोग किया गया है। इसकी मल्टी कलर की कढ़ाई भी हैंडमेड है, जो सभी का मन मोह रही है। आप भी इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं या अगर आपको खादी पसंद है, तो इस तरह के डिजाइन चुन सकती हैं।
दुल्हन बहन और सहेलियों से पहले सबसे जरूरी होता है दुल्हन का खूबसूरत दिखना, क्योंकि इस दिन दुल्हन किसी रानी से कम नहीं लगती है। इस फोटो में उनीता चंदन ने ब्राइडल लहंगा पहना है, जिसमें फ्लोरल का सिंपल प्रिंट है और बॉर्डर पर एंब्रॉयडरी हुई है। इस एंब्रॉयडरी में सिल्वर और गोल्डव दोनों ही मिक्स किए गए हैं, जो बेहद सुंदर लग रहे हैं। अगर आपकी भी शादी नजदीक है और नया डिजाइन लेना चाहती हैं, तो आप इसे जरूर ट्राई कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: वुड बी ब्राइड्स श्लोका मेहता के इन लहंगा डिज़ाइन्स से ले सकती हैं इंस्पिरेशन
गोल्डन कलर हमेशा ही ट्रेंड में रहता है और दुल्हन पर यह काफी जंचता भी है। यह लहंगा सब्यसाची का है और इसमें मरून वेल्वेट पर गोल्डन कलर से वर्क किया गया है। यह लहंगा न सिर्फ दिखने में अच्छा लग रहा है, बल्कि एक सुंदर और सिंपल लुक दे रहा है। अगर आपकी शादी पास ही है, तो इस तरह का डिजाइन जरूर ट्राई करें, जिसमें नीचे की ओर ज्यादा कढ़ाई हो और ऊपर की ओर हल्का डिजाइन हो।
आपको कौन-सा लहंगा सबसे ज्यादा पसंद आया यह हमें फैसबुक पेज पर जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram, Sabyasachi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।