गोल्ड कलर किसी को भी एकदम स्टनिंग दिखा सकता है। आमतौर पर लड़कियां इस कलर को काफी पसंद करती हैं। लेकिन यह एक ऐसा कलर है, जो किसी भी उम्र में अच्छा लगता है। बस जरूरी है कि आप इसे सही तरह से कैरी करें। आप चाहें बीस साल की लड़की हो या फिर पचास साल की महिला, गोल्ड कलर आपके वार्डरोब में होना ही चाहिए। वैसे तो अधिकतर आउटफिट में गोल्ड कलर को दूसरे कलर्स के साथ टच दिया जाता है। लेकिन आप सिर्फ इसी कलर को भी अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं।
अगर आप भी पचास वर्ष से अधिक उम्र की महिला है और गोल्ड कलर को बेहद एलीगेंस और ग्रेसफुल तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। माधुरी दीक्षित अक्सर गोल्ड कलर आउटफिट में नजर आती हैं और उनका हर लुक एक से बढ़कर एक होता है।
इसे जरूर पढ़ें-डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित खुद को फिट रखने के लिए ब्रेकफास्ट में रोजाना लेती हैं ये 1 चीज
अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप गोल्ड कलर को किस तरह कैरी करें तो उनके यह लुक्स आपको यकीनन काफी पसंद आएंगे और आप उनके लुक्स से इंस्पिरेशन खुद का स्टाइल भी क्रिएट कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं माधुरी दीक्षित के कुछ बेहतरीन गोल्ड कलर आउटफिट लुक्स-
साड़ी लुक
माधुरी दीक्षित को साड़ी पहनना काफी पसंद है और वह अक्सर साड़ी पहने हुए नजर आती है। इस लुक में भी माधुरी दीक्षित ने डिजाइनर रितु कुमार द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी है। वैसे तो यह साड़ी न्यूट्रल कलर में है लेकिन इसके उपर हैवी गोल्डन एंब्रायडरी व वर्क किया गया है।
माधुरी ने इसके साथ हैवी गोल्ड ईयररिंग और मैचिंग बैंगल्स व रिंग्स पहनी हैं। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए माधुरी ने ग्लॉसी रेड लिपस्टिक और ओपन वेव्स लुक रखा है।
सूट लुक
गोल्डन कलर सिर्फ साड़ी में ही नहीं, बल्कि सूट में भी काफी अच्छा लगता है। माधुरी का यह गोल्ड कलर सूट भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस सूट को माधुरी ने पैंट बॉटम के साथ कैरी किया है। इसके साथ माधुरी ने शीयर दुपट्टा टीमअप किया है। अपने इस लुक के साथ माधुरी ने बेहद खूबसूरत ईयररिंग्स पहने हैं।
अनारकली लुक
अनारकली सूट का अपना एक अलग ही ग्रेस होता है और आप गोल्डन कलर को अनारकली सूट में माधुरी दीक्षित की तरह बेहद ग्रेसफुली तरीके से कैरी कर सकती हैं। इस लुक में माधुरी ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया आइवरी और गोल्ड कलर का फ्लोर लेंथ सूट पहना है। माधुरी दीक्षित के इस अनारकली सूट का नेक डिजाइन भी काफी अच्छा था।
आगे से यह चिक नेक डिज़ाइन था और बैक साइड से अल्ट्रा डीप डिजाइन था। इसके साथ माधुरी ने कॉन्ट्रास्टिंग येलो बनारसी दुपट्टा टीमअप किया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए माधुरी स्टेटमेंट गोल्ड झूमके कैरी किए हैं। वहीं रेड लिप और वेवी हेयर्स के साथ माधुरी का लुक यकीनन बेहद खूबसूरत लग रहा है।
वेस्टर्न लुक
आप सिर्फ इंडियन वियर ही नहीं, बल्कि वेस्टर्न वियर में भी गोल्डन कलर को कैरी कर सकती हैं। आप इस ब्रंच टाइम में या फैमिली के साथ आउटिंग करते हुए कैरी कर सकती हैं। इस लुक में माधुरी ने गोल्डन शर्ट के साथ स्कर्ट कैरी किया है। जहां इस शर्ट में माधुरी ने सीक्वेंस स्टाइल को कैरी किया है।
इसे जरूर पढ़ें-माधुरी दीक्षित की पति राम नेने के साथ ये 10 खूबसूरत तस्वीरें देखें
साथ ही शर्ट में बो लुक इसे और भी ज्यादा ट्रेंडी बना रहा है। वहीं इसके साथ स्कर्ट भी काफी जंच रही है। साथ ही माधुरी ने इस लुक में बेल्ट को भी कैरी किया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए माधुरी ने ब्लैक हील्स और लाइट मेकअप किया है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों