फैशन ट्रेंड हमेशा बदलते रहते हैं और अगर आप खुद को स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो यह जरूरी है कि आप बदलते ट्रेंड से खुद को अपडेट रखें। ऐसा ही एक ट्रेंड है लहंगे के साथ जैकेट कैरी करने का। यह आजकल बॉलीवुड दीवाज द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस लुक में नजर आ चुकी हैं।
इसे भी पढ़े:क्या अपनी शादी में आलिया भट्ट पहनेंगी सब्यसाची लहंगा? 5 बार परफेक्ट रहा है इनका डिजाइनर लुक

अगर आप अपने इंडियन ड्रेस के साथ फ्यूज़न क्रिएट करना चाहती हैं तो लहंगे के साथ जैकेट कैरी करना अच्छा विचार हो सकता है। वैसे साड़ी के साथ तो जैकेट का चलन काफी पुराना है, लेकिन अब आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड दीवाज भी लहंगे के साथ जैकेट पहनना पसंद कर रही हैं। यह देखने में भी काफी अच्छा लगता है और आपको एक यूनिक लुक देता है। तो चलिए जानते हैं इस लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के बारे में-
रिया कपूर
बॉलीवुड की फैशनिस्ता मानी जाने वाली सोनम कपूर की बहन रिया कपूर भी स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं है। हाल ही में रिया लहंगा विद जैकेट स्टाइल में नजर आईं। इस लुक में रिया ने अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ मल्टीकलर थ्री पीस लहंगा सूट पहना है। रिया ने एक मेहंदी फंक्शन के लिए इस लुक को चुना। इस स्टाइल में रिया ने येलो व कोरल प्रिंटेड टॉप के साथ ब्लश व येलो लहंगा पहना है। इस लहंगे के उपर कोरल कलर का ब्लेजर पूरे लुक की खूबसूरती को निखार रहा है।
वैसे रिया कपूर इससे पहले भी लहंगा विद ब्लेजर लुक में नजर आ चुकी हैं। रिया ने ईशा अंबानी की संगीत नाइट में Abu Jani Sandeep Khosla का डिजाइन किया हुआ आउटफिट कैरी किया था। इस लुक में रिया ने रेड कलर के लहंगे के साथ ब्लाउज की जगह double-breasted satin blazer पहना था। इस लुक में रिया सच में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।
इसे भी पढ़े: Summer Bridal look: दुल्हन बनने जा रही हैं तो मलाइका अरोड़ा के ‘ब्राइडल लुक’ से लें टिप्सӏकृति सेनन
अपनी एक्टिंग व मेहनत के दम पर काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली कृति सेनन भी लहंगे के साथ जैकेट लुक कैरी कर चुकी है। इस लुक में कृति ने सुनैना खेरा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना है। ब्लैक कलर के इस सीक्वेन लहंगे के साथ कृति ने ब्लैक कलर का फ्लोर लेंथ जैकेट पहना है। अपने लुक को और भी अधिक खास बनाने के लिए कृति ने मल्टीलेयर नेकपीस और स्टड ईयरिंग्स पहने हैं। इस लुक में यकीनन कृति गजब ढा रही हैं। अगर आप भी अपनी किसी फ्रेंड की शादी में जा रही हैं तो कृति के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों