जब फेस्टिवल सीजन आता है तो आपका भी मन करता होगा कि आप बॉलीवुड सेलेब्स की तरह खूबसूरत दिखें, लेकिन उनकी तरह महंगे व ब्रांडेड कपड़े पहनना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। हो सकता है कि आपकी पॉकेट आपको इतने महंगे कपड़े पहनने की इजाजत न देती हो, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप उदास हो जाए। भले ही आप बॉलीवुड सेलेब्स के कपड़ों को कॉपी नहीं कर सकतीं, लेकिन उनके लुक से इंस्पिरेशन लेकर खुद का स्टाइल बना सकती हैं।
किसी भी ड्रेस में सबसे खास होता है उसका कलर। हर आप अपने लिए सही रंग के कपडे़ चुन लेती हैं तो सिंपल होने के बावजूद भी वह आप पर खूबसूरत लगता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही कलर्स के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स के पसंदीदा हैं, बल्कि उन कलर्स को फेस्टिव सीजन में पहनकर आप आसानी से रॉक कर सकती हैं-
इसे भी पढ़ें:अगर पसंद है Blush Pink रंग तो लहंगे से लेकर ड्रेस तक, बॉलीवुड Divas के स्टाइल से लें इंस्पिरेशन
व्हाइट
व्हाइट मन को एक सुकून प्रदान करता है। करिश्मा कपूर से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक व्हाइट कलर की ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। व्हाइट कलर को पहनने के बाद एक अलग ही ग्रेस नजर आता है। आप भी चाहें तो व्हाइट कलर के एंब्रायडेड सूट को त्योहारों के सीजन में आसानी से पहन सकती हैं।
रेड कलर
रेड कलर तो वैसे भी खुशी व फेस्टिव मूड को दर्शाता है। बॉलीवुड की फैशनिस्ता मानी जाने वाली सोनम कपूर को रेड कलर काफी पसंद है। यहां तक कि उनके सोशल मीडिया अकांउट में अधिकतर तस्वीरें रेड कलर में ही हैं। सोनम कपूर केजुअल से लेकर पार्टीवियर तक में रेड कलर पहनना खासा पसंद करती हैं। आप उनके इन लुक्स से इंस्पायर होकर रेड कलर को फेस्टिव सीजन में अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
पर्पल
पर्पल भी एक ऐसा कलर है, जो आपको एक डिफरेंट लुक देता है। अगर आप फेस्टिव सीजन में कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो अपनी ड्रेस में पर्पल कलर को जगह दें। यकीन मानिए, यह कलर आपकी सिंपल सी ड्रेस का भी लुक कई गुना बेहतर बना देगा। इस कलर का अपना एक अलग ही चार्म है। पर्सनली मुझे भी यह कलर काफी पसंद है। आप इस कलर को सूट से लेकर साड़ी तक किसी में भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:फेस्टिव सीजन में दिखना है खूबसूरत तो काजोल की तरह पहनें ब्लैक साड़ी
गो ग्रीन
अगर आप त्योहारों पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो आपकी आंखों व मन को सुकून प्रदान करें तो ग्रीन कलर को चुनना अच्छा रहेगा। वैसे भी कुछ त्योहारों में तो खासतौर पर ग्रीन कलर पहनने पर तवज्जो दी जाती है। इस तरह यह कलर फेस्टिव सीजन के लिए एकदम परफेक्ट है। आजकल मार्केट में इस कलर के डिफरेंट शेड्स की ड्रेसेज मौजूद हैं, आप उनमें से किसी एक को चुन सकती हैं। वैसे आजकल बॉलीवुड सेलेब्स भी ग्रीन कलर के डिफरेंट शेड्स को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों