बॉलीवुड में हर बार कुछ नया ट्रेंड आता रहता है। पर कभी-कभी ही ऐसा होता है कि किसी रंग का ट्रेंड आ जाता है। सबसे पहले हमें अनुष्का शर्मा के ब्लश पिंक लहंगे से प्यार हुआ। धीरे-धीरे हमने देखा कि ब्लश पिंक रंग थोड़ा और चर्चित हो गया। आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक सभी इस रंग में दिखने लगे। ये हॉलीवुड में तो पहले से ही फेमस था, लेकिन अब बॉलीवुड में भी हो गया है। पिछला साल यानी 2019 ब्लश पिंक को लेकर बहुत खास रहा था। हालांकि, इस साल तो सितारों को ज्यादा आउटिंग का मौका नहीं मिला, लेकिन अगर ट्रेंड देखें तो ब्लश पिंक अभी भी फेमस है। अब देखिए इसे लगभग हर एक्ट्रेस ने और हर डिजाइनर ने अपने कलेक्शन में शामिल कर लिया है।
जब ये नया ट्रेंड है तो फिर हम इस ट्रेंड से पीछे क्यों रहें। अगर आलिया भट्ट की स्टाइलिंग पसंद है। अनुष्का शर्मा का लुक अच्छा लगता है और इस हल्के गुलाबी रंग से प्यार है तो क्यों न हम भी नए तरीके के कपड़े ट्राई करें? तो चलिए देखते हैं इन एक्ट्रेस की स्टाइलिंग टिप्स।
1. आलिया का ब्लश प्रेम-
हाल ही में IIFA अवॉर्ड 2019 में आलिया न्यूड मेकअप के साथ ब्लश पीच (peach) रंग का ड्रेस पहन कर आई थीं। कुछ समय पहले उनका एयरपोर्ट लुक ब्लश पिंक रंग में था और ये कैजुअल लुक था। ऊपर दी हुई तस्वीरों में भी आप देख सकती हैं कि बॉल गाउन से लेकर साधारण कुर्ते तक आलिया ने ब्लश पिंक को कुछ ज्यादा ही पसंद किया है। इसके अलग-अलग शेड्स मिलेंगे और ये आपको अच्छे लग सकते हैं। आलिया के इस लुक से इंस्पिरेशन लिया जा सकता है। ये रंग थोड़ा सा बचपना भी दिखाता है। सर्दियों में भी चेहरे की गुलाबी रंगत को कॉम्प्लिमेंट देता है।
आलिया जैसा लुक पाने के लिए स्टाइलिंग टिप्स-
Satin या ऐसे ही शिमर वाले कपड़े में अगर ब्लश पिंक इस्तेमाल किया जाता है तो ये काफी खिला-खिला दिखेगा। आलिया के एयरपोर्ट लुक और IIFA लुक से आप देख सकती हैं। इसी के साथ मेकअप भड़कीला न करें ये सही नहीं लगेगा। अगर ट्रेडिश्नल पहन रही हैं तो भी कपड़ों में थोड़ी एम्ब्रॉइडरी चुनी जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- 4 टिप्स अपनाएं चंद मिनटों में Body Odour से छुटकारा पाएं
2. दिशा का ब्लश पिंक-
दिशा पटानी ने अपने लहंगे और कैजुअल ड्रेस में भी ब्लश पिंक रंग को इस्तेमाल किया है। दिशा ने कुछ समय पहले एक सेल्फी भी अपलोड की थी जिसमें ब्लश पिंक रंग का टॉप वो पहने हुई थीं। दिशा का लुक इसमें अक्सर नो मेकअप लुक होता है। दिशा पटानी का लुक बेहद आकर्षक लग रहा है और कैजुअल लुक में तो ज्यादा कुछ किया भी नहीं गया है।
दिशा पटानी जैसा लुक पाने के लिए स्टाइलिंग टिप्स-
अगर आपको दिशा पटानी जैसा लुक चाहिए तो आप कैजुअल लुक अपना सकती हैं। उसमें मेकअप आदि की जरूरत नहीं होगी बस हल्का सा काजल और न्यूड शेड की लिपस्टिक अच्छी लगेगी। अगर लहंगे वाला लुक चाहिए तो पिंक बेस का मेकअप अपनाएं।
3. करीना और ट्रेडिशनल पिंक-
करीना कपूर भी पिंक के अलग-अलग शेड्स पहना करती हैं। वो ब्लश पिंक रंग की साड़ी में काफी अच्छी लग रही हैं और ब्लश पिंक से थोड़ा सा डार्क रंग उन्होंने लहंगे के लिए चुना है। उसपर एम्ब्रॉइडरी भी काफी अच्छी है। इसी के साथ, अगर आपको लगता है कि इस तरह की स्टाइलिंग आपको अच्छी लग रही है तो इसे जरूर अपनाएं।
करीना जैसा लुक पाने के लिए स्टाइलिंग टिप्स-
करीना की साड़ी में शिमर लुक आ रहा है। अगर रात के किसी फंक्शन में पहनना है तो ये लुक लिया जा सकता है। अगर दिन के किसी फंक्शन में पहनना है तो लहंगे वाला लुक लिया जा सकता है क्योंकि रात के फंक्शन में वो फीका लगेगा। इसी के साथ, मेकअप बेस यहां भी न्यूड या पिंक ही रखना है। इनके साथ अच्छी एक्सेसरीज पहनी जा सकती हैं।
4. अनुष्का का ब्लश पिंक कुर्ता-
अनुष्का शर्मा ने कई बार ब्लश पिंक पहना है, लेकिन ये कुर्ता कुछ ज्यादा ही अच्छा लग रहा है हमें। अब देखा जाए तो इसमें मेकअप भी न्यूड है, लेकिन डार्क न्यूड शेड। Mauve शेड का कोई लिप कलर और उसके साथ हैवी इयरिंग्स से इस लुक को पूरा किया है।
अनुष्का शर्मा जैसा लुक पाने के लिए स्टाइलिंग टिप्स-
अनुष्का के लुक में मेकअप पर खास ध्यान दिया गया है। ब्लश के साथ लिपस्टिक थोड़ी डार्क शेड की है और आपको भी ये ध्यान रखना चाहिए कि आपके मेकअप के साथ एक्सेसरीज भी मैच करें। इयररिंग्स का लुक हैवी हो सकता है हां, ये ध्यान रखिए कि हैवी इयरिंग्स बालों में फंसते हैं ऐसे में जूड़ा या ऐसा ही कोई हेयरस्टाइल चुनना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- बिना पैसा खर्च किए इन 5 ब्यूटी प्रोडक्ट को घर में बना सकती हैं आप
5. ब्लश पिंक लहंगा-
नेहा धूपिया, अनुष्का शर्मा, मीरा राजपूत सभी ने इस रंग को अपनाया था।
ये तीनों ही दुल्हनें काफी अच्छी लग रही थीं। अगर किसी की शादी दिन में है तो ये रंग अपनाया जा सकता है। मेकअप का यहां भी ध्यान रखना होगा कि बहुत लाउड न हो। लेकिन यकीन मानिए ये काफी अच्छा लुक होता है। अगर अपनी शादी नहीं है तो भी किसी और की शादी के फंक्शन में पहना जा सकता है। बस उस समय एक्सेसरीज का ध्यान रखिएगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों