गर्मियों का मौसम आते ही तेज गरम हवाएं और तपती हुई धूप चेहरे की रंगत को चुरा लेती हैं। ऐसे में गालों का गुलाबीपन भी गायब हो जाता है। इसलिए महिलाए मेकअप का सहारा लेती हैं और बाजार से महंगे कॉस्मैटिक्स लाकर उनका यूज करती हैं। मगर, हम आपको आज घर पर ही क्रीम ब्लश बनाने की विधि बताएंगे। यह आपकी तवचा के लिए फायदेमंद तो होगा ही साथ ही आपके गालों को गुलाबी भी बना देगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि घर पर ही आसान तरीके से कैसे आप क्रीम ब्लश बनान सकती हैं।
क्या होता है क्रीम ब्लश
क्रीम ब्लश कॉस्मैटिक का ही पार्ट है। बाजार में आपको बहुत सारे ब्रांड्स में यह मिल जाएगा। मगर, आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। इसको यूज करने से आप केकी लुक से बच सकती हैं। आपको हैवी मेकअप भी नहीं करना होगा। यह आपकी स्किन को सीमलेस बना देता है और नेचुरल लुक देता है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप अपने मेकअप के बारे में ये सीक्रेट्स भी जानती हैं
क्या हैं फायदे
- अगर आपकी स्किन ड्राय है तो नेचुरल क्रीम ब्लश से आपको बहुत फायदा मिलेगा। आम कॉस्मैटिक्स में कैमिकल्स होते हैं जो आपकी स्किन को और भी ज्यादा ड्राय बनाते हैं वहीं नेचुरल क्रीम ब्लश आपको पिंकिश ग्लो ही देगा।
- अगर आपकी ऑयली स्किन हैं तब भी नेचुरल क्रीम ब्लश आपके चेहरे को शाइनी और खूबसूरत बनाएगा।
- यह क्रीम ब्लश न केवल आपके गालों को गुलाबी करेगा बल्कि यह हाइलाइटर का भी काम करेगा। इसे गालों पर लगाने से आपके गाल पिंक और ग्लोइंग नजर आएंगे।
- बाजार का कैमिकल वाला ब्लश जो आप लगाती हैं वह तो कुछ ही देर गालों पर टिकता है मगर, जो नैचुरल क्रीम ब्लश होता है उसे आप चेहरे पर एक बार लगाएंगी तो वह पूरे दिन आपके गालों को गुलाबी रखेगा।
घर पर केसे बनाएं क्रीम ब्लश
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच, शीया बटर
- ½ छोटा चम्मच इमलशीफाइंग वैक्स
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच कोका पाउडर
- 1 छोटा चम्मच मिका पाउडर
- 2 छोटे चम्मच मिनरल पाउडर (कलर वाला)

विधि
- सबसे पहले एक बर्तन को गैस पर चढ़ाएं और उसमे शीया बटर डालें। इसे मेल्ट करें। फिर इसमें इमलशीफाइंग वैक्स डालें और इसे भी पिघलाएं। ध्यान रखें इसे आपको ओवर हीन नहीं करना है।
- अब इस मिश्रण में एलोवेरा जैल डालें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो आपको इसमें कलर मिलाना शुरू करना चाहिए। गुलाबी गाल चाहिए तो आपको इसके लिए पिंक शेड चुनना चाहिए।
- इसके बाद इसमें मिका पाउडर और कोका पाउडर डालना चाहिए। यह आपको बहुत ही थोड़ी सी मात्रा में डालना चाहिए।
- अब आप इस मिश्रण का थोड़ा अमाउंट लेकर अपनी त्वचा पर यूज करें। और रंग चेक करें। जैसा आप चाहती हैं वैसा है तो आपको क्रीम ब्लश ठीक ही बनेगा।
- इसके बाद आपको इस मिश्रण को ठंडा करके प्लास्टिक के कंटेनर में भरना चाहिए और क्रीम की तरह यूज करना चाहिए।
ध्यान रखें इस क्रीम ब्लश का इस्तेमाल साफ चेहरे पर करें इसके लिए आप चेहरे को फेसवॉश से साफ करें और फिर इसका यूज करें। इस क्रीम को लगाने के बाद आपको चेहरे पर और कोई भी कॉस्मैटिक यूज करने की जरूरत नहीं है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों