4 टिप्स अपनाएं चंद मिनटों में Body Odour से छुटकारा पाएं

अगर आपके शरीर से बहुत अधिक दुर्गंध आती है और आप इससे निजात पाने का तरीका खोज रही हैं तो यह टिप्स जरूर पढ़ें। 

herbs for body odor

नेहा के पास ऑफिस में कोई भी नहीं बैठना चाहता। ऐसा नहीं कि वह अच्छा एंप्लॉई नहीं है। नेहा बहुत अच्छा काम करती है और उसका स्वभाव भी बहत अच्छा है। मगर, उसके पास से बहुत ही अजीब सी दुर्गंध आती है। यह दुर्गंध केवल गर्मियों के मौसम में ही नहीं बल्कि सर्दियों के मौसम में भी आती है। दरअसल उसे बॉडी ऑडोर की प्रॉब्लम है। इस वजह से नेहा के साथ बैठने में सभी हिचकिचाते हैं।

नेहा अकेली नहीं है। ऐसे कई लोग हैं, जो परफ्यूम और बॉडी सेंट लगाने के बाद भी अपने शरीर की दुर्गंध से छुटाकारा नहीं पा पाते। ऐसा बिलकुल नहीं है कि ऐसे लोगों में कोई कमी होती है। बेहद साफ-सफाई रखने के बाद भी कुछ लोगों के शरीर से महक आती है। ऐसे में परफ्यूम की खुशबू काफी नहीं होती। आप कुछ आसान से घरेलू नुस्खों को अपना कर भी इस परेशानी से निजात पा सकती हैं। तो चलिए हम आपको ऐसे 4 तरीके बताते हैं, जो शरीर की दुर्गंध को दूर भगाने में आपकी मदद करेंगे।

इसे जरूर पढ़ें: ये 7 टिप्‍स अपनाएं और अंडरआर्म्‍स की बदबू को कहें goodbye

how to eliminate body odor internally

गुलाब जल

गुलाब जल से आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। आपको अपने नहाने के पानी में गुलाब के फूल की पत्तियों को रात में भिगो कर रख देना चाहिए और सुबह इसी पानी से नहाना चाहिए। नहाने के बाद आपको अपनी बॉडी के उन हिस्सों में गुलाब जल लगाना चाहिए जहां से सबसे अधिक दुर्गंध आती है। आप गुलाब जल लगाने के बाद उपर से मॉइश्चराइजर लगाना चाहें तो लगा सकती हैं। इससे आपके शरीर से आने वाली दुर्गंध भी चली जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें: मुंह की बदबू से हैं परेशान तो आजमाएं दादी मां के ये 5 नुस्‍खे

सिरका और पानी

वैसे तो सिरका खाने की चीज है मगर, त्वचा के लिए इसके कई फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा है कि इसका इस्तेमाल करके आप आपने शीरीर से आने वाली दुर्गंध को भी दूर कर सकती हैं। इतना ही नहीं यह आपकी त्वचा को साफी भी करता है। आपको केवल एक चम्मच सिरके को आधा कप पानी में डाल कर उसे कॉटन से बॉल्स में डिप करके उसे उन स्थानों पर लगाएं जहां पर बहुत पसीना आता हो। इससे आपको उस स्थान से गंदी स्मेल नहीं आएगी।घरेलू उपायों से पसीने की बदबू को कहें अलविदा

how to get rid of woman body odor

नारियल का तेल

नारियल का तेल अमूमन लोग बालों में लगाते हैं। इससे बालों में चमक और ग्रोथ दोनों बढ़ती है। मगर, इसके साथ-साथ नारियल का तेल त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा होता है। नारियल का तेल एंटीफंग्ल और एंटीबैक्टीरियल होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ई भी होता है। यह त्वचा के किसी भी तरह के रोग में फायदेमंद है। वैसे आपके शरीर से पसीने की दुर्गंध आती है तो आपको रात में सोने से पहले नारियल का तेल शरीर में लगा लेना चाहिए। इससे आपके शरीर से पसीने की दुर्गंध नहीं आएगी।ये 7 आसान तरीके बालों से आने वाली बदबू से दिलाएंगे छुटकारा

एसेंशियल ऑयल्स

आपको अपने नहाने के पानी में एसेंशियल ऑयल्स मिला कर नहाना चाहिए। बाजार में आपको बहुत सारी अच्छी सुगंध वाले एसेंशियल ऑयल्स मिल जाएंगे। आपको इन्हें अपने नहाने के पानी में उसी वक्त मिलाना चाहिए जिस वक्त आप नहाने जा रही हों। आप चाहें तो पानी में मिला कर इन्हें स्प्रे बोतल में भी भर सकती हैं और जब आपको लगे कि आपके पास से दुर्गंध आ रही है उसी वक्त आपको इसे स्प्रे कर लेना चाहिए।पति के जूतों की बदबू से रहती हैं परेशान तो ये 5 घरेलू उपाय

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP