टीवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली प्राची देसाई का पहला टीवी सीरियल कसम से लोगों के बीच काफी चर्चित हुआ था। इसके बाद प्राची ने रॉक ऑन मूवी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और यह फिल्म भी एक बड़ी हिट साबित हुई। अपने फिल्मी करियर में प्राची वन्स अपॉन एक टाइम इन मुम्बई, बोल बच्चन, पुलिसगिरी जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।
वैसे पिछले कुछ समय से प्राची बड़े परदे पर नजर नहीं आई हैं, लेकिन वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने लुक्स अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। वैसे प्राची इंडियन और वेस्टर्न वियर दोनों ही बखूबी तरीके से कैरी करती हैं। इसलिए अगर आप प्राची देसाई को पसंद करती हैं तो उनके लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। प्राची देसाई के ऐसे कई लुक्स हैं, जो फैमिली गेट टू गेदर के लिए एकदम परफेक्ट हैं। तो चलिए देखते हैं प्राची देसाई के कुछ बेहतरीन लुक्स-
लेमन येलो सूट
इस लुक में प्राची देसाई ने इंडियन आउटफिट कैरी किया है। प्राची ने vinay_fashion_llp द्वारा डिजाइन किया हुआ लेमन येलो कलर का फ्लोर लेंथ सूट पहना है। इसके साथ प्राची ने फ्लोरल चुनरी टीमअप की है। इसके साथ प्राची ने ईयररिंग्स पहने हैं। वहीं सटल मेकअप और ओपन हेयर लुक में प्राची बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं।
इसे भी पढ़ें:Priyanka से लेकर Katrina तक medium-length hair styles बन चुके हैं इन सभी का obsession
पिंक साड़ी
प्लेन पिंक साड़ी को भी एक फैमिली फंक्शन का हिस्सा बनाया जा सकता है और यह आप प्राची के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर कर सकती हैं। इस लुक में प्राची ने curiousbyjeenagupta द्वारा डिजाइन किया गया Jardín’ Saree And Blouse Set पहना है। इस पिंक साड़ी के साथ ब्लू कलर का ब्लाउज देखने में बेहद ही अच्छा लग रहा है। इस हाईनेक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ प्राची ने बिग रिंग पहनी है। लाइट मेकअप और हाफ अप एंड हाफ डाउन हेयरस्टाइल के साथ प्राची ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
प्रिंटेड आउटफिट
अगर आप गेट टू गेदर कुछ बेहद लाइट पहनना चाहती हैं तो आपको प्राची का यह लुक जरूर पसंद आएगा। इस लुक में प्राची ने sahilkochar द्वारा डिजाइन किया हुआ प्रिंटेड आउटफिट पहना है। इस हाइनेक आउटफिट में प्राची ने नो एसेसरीज लुक रखा है। वहीं लाइट मेकअप और बन से अपने लुक को कंप्लीट किया है। प्राची ने अपने हेयरस्टाइल को बेहद खास बनाने के लिए प्राची ने फूलों का भी इस्तेमाल किया है।
लहंगा लुक
जरूरी नहीं है कि आप हर बार लहंगे में हैवी लुक ही कैरी करें। अगर आप चाहें तो प्राची की तरह लहंगा पहनकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं और फैमिली फंक्शन में लहंगा कैरी कर सकती हैं। इस लुक में प्राची ने archithanarayanamofficial ब्रांड का लाइट कलर लहंगा पहना है। अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए प्राची ने लेयर नेकपीस पहना है। इसके साथ प्राची ने लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।
इसे भी पढ़ें:लैक्मे फैशन वीक 2018 का ग्रैंड फिनाले रहा करीना कपूर खान के नाम
टॉप विद स्कर्ट
अगर आप गेट टू गेदर में एक मोनोक्रोमेटिक लुक कैरी करना चाहती हैं तो आपको प्राची का यह लुक जरूर पसंद आएगा। इस लुक में प्राची ने babitamalkani द्वारा डिजाइन किया हुआ मोनोक्रोमेटिक आउटफिट पहना है। ब्लू कलर के टॉप के साथ प्राची ने उसी कलर की प्लेन स्कर्ट टीमअप की है। अपने इस लुक को और भी खास बनाने के लिए प्राची ने हूप्स व हील्स कैरी किए है। वहीं लाइट मेकअप और ओपन हेयर से अपने लुक को प्राची ने कंप्लीट किया है।
Image Credit: (prachidesai)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों