2020 आ गया है और शादियों और त्योहारों का सीजन फिर से शुरू होने वाला है, अभी मकरसंक्रांति के बाद से ही शादियों का मौसम फिर आ जाएगा। हिंदुस्तान में जहां इन फंक्शन की बात होती है वहां अन्य सारी तैयारियों के साथ लहंगा, साड़ी, ब्लाउज, सलवार सूट आदि सब कुछ याद आता है। हर ट्रेडिश्नल फंक्शन में फैशन गेम में आगे रहना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर यहीं घर की शादी हो तो यकीनन बहुत सारे ड्रेस चाहिए हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपको कोई लहंगा बनवाना या खरीदना है तो बॉलीवुड डीवाज के स्टाइल से इंस्पिरेशन ली जा सकती है।
ब्राइडल लहंगे की बात हो या फिर किसी अन्य फंक्शन में लहंगा पहनने की, बॉलीवुड की डीवाज का लहंगा स्टाइल सबसे निराला है। चलिए देखते हैं कुछ स्टाइलिश लहंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Style Tips: ये 3 टिप्स अपनाएंगी तो हर आउटफिट में दिखेंगी स्लिम
दिशा पटानी की हंसी और उनकी फिटनेस दोनों ही चर्चा में रहती हैं। दिशा पटानी ने कई बार लहंगा पहना है। कुछ समय पहले एक फैशन शो के दौरान पहना गया उनका सिल्क का मेलन पिंक रंग का लहंगा काफी चर्चा में रहा था। दिशा का ये लहंगा शादी के फंक्शन के लिए या सगाई के लिए परफेक्ट हो सकता है। क्योंकि इसमें बहुत भारी एम्ब्रॉइडरी नहीं है इसलिए इसे सगाई, मेहंदी के फंक्शन में भी आसानी से पहना जा सकता है। वैसे तो ये सेम लहंगा लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, पर अगर आप इस डिजाइन जैसा लहंगा देखना चाहती हैं तो आप यहां क्लिक कर खरीद सकती हैं।
View this post on Instagram
दिशा का ही दूसरा लहंगा तब काम आ सकता है जब किसी दोस्त की शादी में जाना हो। या फिर अपनी शादी के किसी फंक्शन में कुछ अलग स्टाइल पहनना हो। इस तरह की डिजाइन के लहंगे आजकल काफी ट्रेंड कर रहे हैं। सोनम कपूर का मेहंदी और संगीत का फंक्शन भी ऐसे ही लहंगों से जगमगा रहा था। तो आप इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 2000 रुपए की कीमत में आप इस तरह का लहंगा चुन सकती हैं। इसी पैटर्न जैसा लहंगा खरीदना चाहती हैं तो यहां क्लिक कर खरीद सकती हैं।
View this post on Instagram
कृति सेनन यकीनन अपने स्टाइल से लोगों को इम्प्रेस करने में नहीं चूकतीं। कृति ने एक इवेंट में अनीता डोंगरे का ये पीकॉक ब्लू रंग का लहंगा पहना था। देखिए बेहतरीन हेयरस्टाइल के साथ वैसे भी लहंगा काफी अच्छा लगता है और ऐसे में अगर पीकॉक ब्लू रंग हो जो लगभग हर स्किन टोन पर सूट करता है तो फिर क्या कहने। कृति का ये लहंगा कस्टम मेड डिजाइनर लहंगा है, लेकिन अगर आप चाहें तो लहंगे और ब्लाउज की इंस्पिरेशन लेकर अपना लहंगा बनवा सकती हैं। कृति सेनन के लहंगे के कलर से मैच करता हुआ लहंगा अगर आप खरीदना चाहती हैं तो 2500 रुपए की कीमत में यहां से खरीद सकती हैं।
आलिया भट्ट ने एक इवेंट में अबू जानी संदीप खोसला का ये डिजाइनर लहंगा पहना था। ये ऑफ शोल्डर ब्लाउज वाला लहंगा किसी भी इवेंट में ट्रेडिश्नल ड्रेस को मॉर्डन लुक देने के लिए काफी है। साथ ही इसका डुअल कलर टोन भी काफी अच्छा लग रहा है। अगर आप अपने लिए नया लहंगा बनवाना चाहती हैं तो आलिया भट्टा के फैशन से इंस्पिरेशन लें। आलिया का ब्लाउज डिजाइन हो या लहंगे की एम्ब्रॉइडरी सभी बहुत क्लासी लग रही है।
श्रद्धा कपूर ने लैवेंडर रंग चुना अपने लहंगे के लिए। लाइट एम्ब्रॉइडरी और नेट का दुपट्टा इसे किसी भी फंक्शन के लिए परफेक्ट विकल्प बनाता है। श्रद्धा का लहंगा आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। इस लहंगे का रंग इसे यूनीक बनाता है और आप अपने लिए इसी तरह का कोई लहंगा चुन सकती हैं। ये दिन या रात दोनों किसी भी समय के फंक्शन के लिए परफेक्ट रंग है। अगर आपको लैवेंडर रंग में कोई लहंगा चुनना है तो आप उसे यहां क्लिक कर खरीद सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Eid Fashion Tips: बेगम करीना कपूर से लें फैशन टिप्स और ईद पर दिखें लाजवाब
View this post on Instagram
इस समय प्रिंडेट लहंगों का फैशन काफी चल रहा है। जैकलीन ने हाल ही में अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन किया हुआ लेमन यलो प्रिंटेड लहंगा पहना था। ये लहंगा भी हमारी ट्रेंड लिस्ट में काफी ऊपर है। जैकलीन के लहंगे जैसा ही प्रिंटेड यलो लहंगा अगर आप खरीदना चाहती हैं तो कम दाम में इस डील के तहत आप खरीद सकती हैं।
View this post on Instagram
प्रिंटेड लहंगा आपको अपने शहर के स्टोर्स में आसानी से मिल जाएगा और इस तरह के लहंगों की खासियत ये होती है कि इनके लिए किसी को ज्यादा खर्च नहीं करना होता। किसी पुरानी साड़ी का हैवी ब्लाउज भी इनपर चल जाता है। ये लहंगे आपको पसंद आएंगे और साथ ही साथ आपका फैशन गेम भी पीछे नहीं होगा।
अगर आपको ये लहंगों के डिजाइन पसंद आए हैं तो इन्हें ट्राई जरूर करें और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। आखिर बॉलीवुड की हिरोइनों की तरह स्टाइल स्टेटमेंट देना किसे अच्छा नहीं लगेगा।
स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर HerZindagi महिलाओं के लिए एक exclusive वर्कशॉप प्रस्तुत कर रहा है। हमारे #BandhanNahiAzaadi अभियान का हिस्सा बनने के लिए आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक इनाम।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।