दिव्यांका त्रिपाठी टीवी जगत का एक जाना-माना नाम है। बनू मैं तेरी दुल्हन और ये हैं मोहब्बतें जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी दिव्यांका ने फैन्स के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाई हैं। हालांकि, इसके पीछे केवल उनकी एक्टिंग ही नहीं है, बल्कि उनके चेहरे का भोलापन और स्टाइलिंग सेंस भी दर्शकों को बेहद प्रभावित करता है। वह परदे पर जितनी खूबसूरत नजर आती हैं, रियल लाइफ में भी वह अपने स्टाइल को लेकर उतने ही एक्सपेरिमेंट करती हैं, जिसके कारण उनका हर लुक खास बनता है। समर्स में अगर आप भी एक स्टाइलिश लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में दिव्यांका त्रिपाठी का स्टाइल आपको जरूर इंस्पायर करेगा। वह अपने आउटफिट के साथ-साथ हेयरस्टाइल को भी एक डिफरेंट लुक देती हैं। ऐसे में समर्स में एक यूनिक ब्रेड हेयरस्टाइल बनाने के लिए आप दिव्यांका की तरह ब्रेड लुक्स को कैरी कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के कुछ ब्रेड हेयरस्टाइल्स से आईडियाज ले सकती हैं-
दिव्यांका त्रिपाठी का यह ब्रेड लुक बेहद ही ब्यूटीफुल है और आप इंडियन से लेकर वेस्टर्न वियर में दिव्यांका के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस ब्रेड हेयरस्टाइल लुक को रिक्रिएट करने के लिए आप सबसे पहले हेयर्स की मिडिल पार्टिंग करें। इसके बाद आप एक साइड से फ्रंट हेयर्स लेते हुए डच ब्रेड बनाती जाएं। इसी तरह आप दूसरी साइड से भी डच ब्रेड बनाएं। फिर आप इन दोनों ब्रेड्स को पीछे ले जाकर पिनअप करें। आखिरी में बालों में वॉल्यूम एड करने के लिए आप हेयर लेंथ को कर्ल लुक दे सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-समर्स में कृति सेनन से लीजिए यह पांच Fashion Lessons और बनाएं खुद को स्टाइलिश
अगर आप अपने हेयरस्टाइल से यंग लुक चाहती हैं तो ऐसे में दिव्यांका त्रिपाठी के क्राउन ब्रेड हेयरस्टाइलको रिक्रिएट किया जा सकता है। इस लुक को रिक्रिएट करने के लिए आप सबसे पहले बालां की साइड पार्टिंग करें। इसके बाद आप स्कैल्प के नीचे से बालों को लेकर सिंपल थ्री स्ट्रैंड ब्रेड बनाएं और इसे नीचे से उपर लेकर आते हुए पीछे की तरफ पिनअप करें। इस तरह यह क्राउन ब्रेड एक हेडबैंड का लुक देंगी। आखिरी में आप बालों को कर्ल लुक दे सकती हैं।
आपने फ्रेंच ब्रेड को कई बार बनाया होगा, लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी ने इसे एक डिफरेंट लुक में क्रिएट किया है। दिव्यांका त्रिपाठी के इस लुक को रिक्रिएट करने के लिए आप सबसे पहले अपने बालों को कॉम्ब करके साइड पार्टिंग करें। इसके बाद आप साइड हेयर्स को लेकर उसे फ्रेंच ब्रेड बनाती जाएं। इसे केवल क्राउन एरिया तक ही क्रिएट करना है। इसके बाद आप इसे पिनअप करके फिक्स करें। अगर आपको समर्स में भी ओपन हेयर रखना अच्छा लगता है तो ऐसे में आपके लिए यह ब्रेड लुक एक बेहतरीन ऑप्शन रहेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-Fashion Tips: सिंपल कॉटन साड़ी को इस तरह करें स्टाइल और पाएं सेलिब्रिटी जैसा लुक
दिव्यांका त्रिपाठी का यह ब्रेड हेयरस्टाइल बेहद ही बोल्ड लुक दे रहा है। आप किसी खास फंक्शन के लिए दिव्यांका त्रिपाठी के इस ब्रेडेड पोनीटेल लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले बालों को कॉम्ब करें। इसके बाद आप क्राउन एरिया से बालों को सात सेक्शन में बांट लें। अब एक सेक्शन को लें और उससे फ्रेंच ब्रेड बनाएं और इसे रबर की मदद से फिक्स करें। इसी तरह आप सारे सेक्शन लेकर ब्रेड बनाती जाएं। आखिरी में आप रबर को हटाएं और सारे ब्रेड्स को एक साथ लेकर पोनीटेल बनाएं। बालों में वाल्यूम एड करने के लिए उसे कर्ल करना ना भूलें।
तो आप दिव्यांका त्रिपाठी के किस ब्रेड हेयरस्टाइल को सबसे पहले रिक्रिएट करने का मन बना रही हैं, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।