herzindagi
swara bhasker ethnic looks for special occassion

Swara Bhasker Birthday: स्वरा भास्कर के इन लुक्स को खास इवेंट के लिए करें रीक्रिएट

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी एक्टिंग को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन जब लुक्स की बात आती है तो उनके पहने हुए आउटफिट्स हर किसी को पसंद आते हैं। आप भी इनके लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-09, 10:18 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन जब लुक्स की बात आती है तो हर कोई उनकी तारीफ करता है। आज इनका जन्मदिन है इनके इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे कि आप इनके किन लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं और इन आउटफिट्स को खास इवेंट पर वियर करके उनकी तरह खूबसूरत दिख सकती हैं। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह के लुक्स को आप ट्राई कर सकती हैं।

स्वरा भास्कर का कोर्सेट गाउन लुक (Swara Bhasker Looks)

Swara Bhaskar looks

स्वरा भास्कर हर लुक में अच्छी लगती हैं। लेकिन अगर आप कॉकटेल पार्टी के लिए कोई लुक को सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप इनके कोर्सेट गाउन लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ब्लैक कलर के आउटफिट को स्टाइल किया है। जिसमें बहुत खूबसूरती से थ्रेड वर्क से 3 डी इफेक्ट देखकर फ्लावर डिजाइन को बनाया है। इससे यह पूरा आउटफिट हैवी नजर आ रहा है। इस आउटफिट को राहुल मिश्रा (Rahul Mishra) ने डिजाइन किया है। आप भी ऐसे ही किसी आउटफिट को पार्टी के लिए वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के गाउन 1000 से 1500 रुपये में मिल जाएंगे।

स्वरा भास्कर का साड़ी लुक (Swara Bhaskar Saree Looks)

Swara Bhasker saree looks

स्वरा भास्कर ने जिस साड़ी को वियर किया है। उसे भी आप किसी खास इवेंट के लिए वियर कर सकती हैं। इसमें उन्होंने जरी वर्क बॉर्डर साड़ी को वियर किया है। जिसमें मैटेलिक कलर से वर्क किया गया है। इसे उन्होंने कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। साड़ी अनाविला (anavila) ने डिजाइन की है। आप भी इस साड़ी को किसी खास इवेंट के लिए वियर कर सकती हैं।

स्वरा भास्कर का लहंगा लुक 

Swara Bhasker Lehenga looks

अगर आपके घर में किसी की शादी या कोई खास फंक्शन है तो इसके लिए आप ग्रीन इंब्रायडरी वाले लहंगा को वियर कर सकती हैं। इसमें उन्होंने हैवी वर्क वाले लहंगे को वियर किया है। इसके साथ सेमी स्लीवलेस वाले ब्लाउज को वियर किया है। इसमें वो अच्छी लग रही हैं। इस लहंगे को  राहुल मिश्रा (Rahul Mishra) ने डिजाइन किया है। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। लहंगा मार्केट में आपको 2500 से 5000 रुपये में मिल जाएगा।

स्वरा भास्कर के इन लुक्स को रीक्रिएट करके लुक को आप किसी खास इवेंट के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको कुछ नए डिजाइन के आउटफिट स्टाइल करने को मिल जाएंगे।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।