herzindagi
image

कॉलेज गर्ल्स के लिए बेस्ट हैं एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के ये कैजुअल लुक, रीक्रिएट कर बिखेरे खूबसूरती का जलवा

आज हम आपको एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के कुछ ऐसे लुक्स बताएंगे, जिन्हें रीक्रिएट कर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।  
Editorial
Updated:- 2025-08-11, 17:16 IST

कॉलेज जाने वाली लड़कियां हमेशा आउटफिट को लेकर परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में से एक हैं और कॉलेज में क्या पहने इस बात को लेकर परेशान रहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।  आज हम आपको एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के कुछ ऐसे लुक्स बताएंगे, जिन्हें रीक्रिएट कर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।  इस तरह के आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।  

मैक्सी स्कर्ट, व्हाइट इनर के साथ डेनिम जैकेट

आप अपने कॉलेज में भीड़ से हटके दिखना चाहती हैं और इसके लिए आप ऑउटफिट की तलाश में हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।  आप हुमा के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।  इस तस्वीर में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने मैक्सी स्कर्ट, व्हाइट इनर के साथ डेनिम जैकेट शामिल की हैं, जो उनके लुक को डिफरेंट और यूनिक बनाने में मदद कर रही हैं।  आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

1 - 2025-08-11T144010.361   

टू-टोन जैकेट, मैचिंग क्रॉप टॉप के साथ ट्राउजर

यही नहीं आप चाहें तो अपने कॉलेज में अपनी खूबसूरती से सभी को खुश करने के लिए और भीड़ से हटके लुक क्रिएट करने के लिए आप हुमा कुरैशी के इस टू-टोन जैकेट, मैचिंग क्रॉप टॉप के साथ ट्राउजर को ट्राई कर सकती हैं।  इस तरह के ऑउटफिट भी अधिकतर लड़कियों को खूब पसंद आ रहे हैं।  ऐसे में आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद कर ट्राई कर सकती हैं। 

2 - 2025-08-11T160617.808

यह भी पढ़ें: Floral Print Shirt: ये 4 फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट देंगे आपको क्लासी लुक, देखें डिजाइन

ब्लैक इनर के साथ ग्रे ब्लेजर और पैटर्न पैंट

अगर आपके कॉलेज में कोई खास फंक्शन है या आप किसी इवेंट में शामिल होना चाहती हैं और ऐसे में पहनने के लिए आउटफिट तलाश रही हैं, तो अब आप एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का ब्लैक इनर के साथ ग्रे ब्लेजर और पैटर्न पैंट शामिल कर सकती हैं।  इस तरह का आउटफिट आपको भीड़ से हटके लुक देने में मदद करेगा साथ ही आपके लुक को गॉर्जियस बनाएगा। आप इसे पहनकर बला की खूबसूरत दिख सकती हैं।  

2 - 2025-08-11T144012.387

मल्टी-कलर डॉबी प्रिंटेड ब्लेजर सेट

आप चाहें तो अपने कॉलेज में इस खूबसूरत मल्टी-कलर डॉबी प्रिंटेड ब्लेज़र सेट लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं।  इस तरह का ऑउटफिट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसे स्टाइल करने का तरीका भी बेहद खास लग रहा है। ऐसे में आप भी इसे प्रॉपर स्टाइल कर अपने लुक को डिफरेंट बना सकती हैं।  इस तरह का आउटफिट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकता है।  

1 - 2025-08-11T160619.797

यह भी पढ़ें:  Blouse Designs For Chikankari Saree: चिकनकारी एम्‍ब्रॉयडरी वाली साड़ी के साथ ब्‍लाउज के ये डिजाइंस आपको देंगे ग्‍लैमरस लुक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।