इस साल होने वाली है बॉलीवुड की दो सबसे बड़ी हीरोइन दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर की शादी। दीपिका पादुकोण रनवीर सिंह से शादी करने वाली हैं तो सोनम कपूर की शादी उनके बॉयफ्रेंड आनन्द अहूजा के साथ होने वाली है। दोनों बॉलीवुड स्टार्स फैशन आइकन हैं ये जो फैशन और स्टाइल कैरी करती हैं वो ट्रेंड बन जाता है ऐसे में दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर अपनी शादी के दिन क्या पहनने वाली हैं ये जानने के लिए उनके सभी फैंस उत्सुक हैं।
बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर अपनी शादी और शादी के फंक्शन पर क्या-क्या पहन सकती है ये उनके अब तक के फैशन स्टाइल को देखकर भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
ये तो सब जानते हैं कि सोनम कपूर की बहन ही उनकी स्टाइलिस्ट भी हैं और उनके होने वाले पति आनन्द अहूजा का ‘Bhane’ नाम से अपना फैशन लेबल भी है। सोनम कपूर आनन्द से इस साल मई में शादी करने वाली हैं।
दीपिका पादुकोण और रनवीर सिंह की लव स्टोरी भी इसी साल आगे बढ़ेगी ये सितम्बर से दिसम्बर के बीच में कभी भी शादी कर सकता हैं। हालांकि अभी तक इनकी शादी की डेट फिक्स नहीं हुई है।
रेड कार्पेट पर जब-जब सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण नज़र आई तब-तब उनके ग्लैमर का जादू छाया। लेकिन इन दोनों में से दुल्हन वाले फैशन में कौन बाज़ी मारता है यानि कि दीपिका ज्यादा सुंदर दुल्हन बनने वाली हैं या फिर सोनम कपूर ये जानने का इंतज़ार उनका हर फैन कर रहा है।
मीडिया में दिए इंटरव्यू में सोनम कपूर अपने फेवरेट फैशन डिज़ाइनर के बारें में बता चुकी हैं। बॉलीवुड की मसक्कली सोनम कपूर को लंदन का Ralph Russo काफी पसंद है तो हो सकता है कि वो अपनी शादी के फंक्शन पर उनकी डिज़ाइन की हुई ड्रेस ही पहनें। खबरों की मानें तो सोनम कपूर की शादी जिनिवा में होने वाली है। फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला भी सोनम कपूर की शादी का लहंगा डिज़ाइन कर सकते हैं। सोनम कपूर रैंप पर कई बार दुल्हन के लिबास में भी नज़र आ चुकी हैं ऐसे में जब उनकी शादी है तो वो सबसे सुंदर दुल्हन लगेंगी ऐसी उम्मीद उनका हर फैन कर रहा है।
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण भी इसीसाल अपने बाजीराव रनवीर सिंह के साथ शादी के सात फेरे लेने वाली है तो हो सकता है कि वो अपनी शादी पर फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची का डिज़ाइनर किया हुआ लहंगा पहनें। अब जब शादी इसी साल ही है तो हम दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के अब तक के एक जैसे अवतार पर भी एक नज़र डाल सकते हैं जिससे हमे ये समझ आ जाएगा कि किस तरह के कपड़ों में कौन ज्यादा सुंदर लगने वाली है।
Read more:ये टिप्स अजमाकर दिख सकती हैं शादी के दिन आप भी स्पेशल, जानिए expert की राय
जब सोनम और दीपिका ethnic अवतार में दिखीं
Photo: HerZindagi
इंडियन कपड़ों में दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर कई बार नज़र आ चुकी हैं। बॉलीवुड की इन स्टाइलिश हीरोइन्स को जब भी मौका मिलता है ये अपना इंडियन अवतार दिखाने में पीछे नहीं रहती। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि कई पब्लिक इवेंट पर भी ये अकसर इंडियन कपड़ो में नज़र आती हैं।
Cannes फिल्म फेस्टिवल में पर भी सोनम कपूर ने फैशन डिज़ाइनर अनामिका खन्ना की डिज़ाइनर साड़ी पहनी थी और इसके साथ उन्होंने अपनी मां के गहने पहनकर अपने इस लुक को पूरा किया था। इसके अलावा वो AMFAR Gala में इंटरनेशनल फैशन लेबल Ralph and Russo की डिज़ाइनर ड्रेस में भी इंडियन झुमकों के साथ नज़र आ चुकी हैं।
दीपिका पादुकोण तो ज्यादातर इंडियन फैशन डिज़ाइनर्स की फेवरेट हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाली दीपिका पादुकोण फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा से लेकर सब्यासाची, अनामिका खन्ना, गौरव गुप्ता सबके लिए रैम्प पर वॉक कर चुकी हैं।
Read more:सोनम कपूर के beauty rules जो हर नई दुल्हन को करने चाहिए follow
जब दीपिका और सोनम कपूर ने पहना लहंगा
Photo: HerZindagi
दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर दोनों ही लहंगा पहन कर रैम्प पर नज़र आ चुकी हैं। पदमावती लुक से अपने सभी फैंस का दिल जीत चुकी दीपिका पादुकोण मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइनर लहंगा पहनकर रैम्प पर वॉक कर चुकी हैं तो सोनम कपूर फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के लिए भी रैम्प पर लहंगा पहनकर चल चुकी हैं। वैसे सोनम कपूर लहंगे में कई बार अपनी पिक्चर सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं।
दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर को पसंद है साड़ी
Photo: HerZindagi
साड़ी के बारे में बात की जाए तो सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ही इसे पहनना पसंद करती हैं। बॉलीवुड की इन दोनो डीवाज़ ने साड़ी को कई नए तरह से स्टाइल करके नए ट्रेंड भी सेट किए हैं। सोनम कपूर ने फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की डिज़ाइनर साड़ी से लेकर रिमझिम दादू और अनाविला मिश्रा तक की साड़ी पहनकर स्टाइल क्वीन बन चुकी हैं। तो वहीं दीपिका पादुकोण तो बनारसी और कांजीवरम जैसी ट्रेडिशनल साड़ी भी पहन चुकी हैं। फिल्म पदमावत के प्रमोशन के समय भी दीपिका पादुकोण फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची की डिज़ाइनर साड़ी में नज़र आयी थी।
शादी के गहने पहन चुकी हैं दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर
Photo: HerZindagi
दोनों ही हीरोइन शादी के डिज़ाइनर गहनों में कई बार नज़र आ चुकी हैं। ब्राइडल ज्वैलरी की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने फिल्म पदमावत में जिस तरह के गहने पहने थे वैसे ट्रेडिशनल गहने राजस्थानी शादी में दुल्हन पहनती हैं। सोनम कपूर भी फिल्म प्रेम रत्न धन पायों में कई ट्रेडिशन गहनों में नज़र आ चुकी हैं इसके अलावा ब्राइडल ज्वैलर फैशन वीक में भी सोनम ने ब्राइडल गहने पहनकर रैंप पर वॉक किया है।
Read more:अगर करनी है ब्राइडल ज्वेलरी की शॉपिंग तो ये 5 necklaces हैं आपके लिए बेस्ट
तो अब दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर को इतनी बार शादी के लहंगे और गहनों में देखने के बाद वो अब अपनी शादी में किस तरह के लहंगें और गहनों में नज़र आएंगी इसका इंतज़ार रहेगा।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों