25 सितंबर को मूंबई के जे डब्ल्यू मैरियट होटल में 10वें वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड कई हसिनाओं यानी एक्ट्रेसेस ने हिस्सा लिया था। सभी अपने-अपने अंदाज में वहां पहुंची थीं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इस मेले में कोई बहुत खूबसूरत लग रही थीं तो किसी का लुक बिलकुल भी नहीं पसंद किया गया। तो चलिए हम आपको बाततें है कि कौन सी एक्ट्रेसेस इस ईवेंट में बिलकल भी अच्छी नहीं लग रही थीं या यूं कह लें कि जिनका लुक सबसे बेकार था।
इसे जरूर पढ़ें: मौनी रॉय की तरह 5 तरह से साड़ियों को करें ड्रैप और लगें स्टाइलिश
भूमि पेडनेकर
इस अवॉर्ड फंक्शन में भूमि पेडनेकर Ziadnakad फैशन ब्रांड का गाउन पहना था। डीप वी नेक लाइन, ऑफ शोल्डर फेदर स्लीव्स और फिश कट व्हाइट फेदर गाउन में सिल्वर वर्क किया गया था। भूमि ने इस आउटफिट के साथ डायमंड ईयरिंग्स पहनी थीं और ग्लॉसी मेकअप किया था। डार्क लिप्स और हाइलाइटर भूमि की इस आउटफिट में बिल्कुल भी नहीं सूट कर रहे थे। देखा जाए तो भूमि का लुक बहुत अच्छा नहीं था। जानेंये 3 चीजें भूमि पेडनेकर की स्किन को बनाती है फ्लॉलेस
इसे जरूर पढ़ें: जानें करीना कपूर की वॉर्डरोब में मौजूद 6 सबसे महंगे कपड़ों के बारे में
काजोल
काजोल बॉलीवुड और फैशन से जुड़े हर बड़े फेक्शन का हिस्सा होती हैं। इस ईवेंट में भी वह नजर आईं। मगर, काजोल का लुक बहुत ज्यादा उन पर सूट नहीं कर रहा था। काजोल ने लाइट चॉकलेट कलर का स्ट्रेपलेस गाउन पहना था। इस गाउन के साथ उन्होंने ड्रॉप ईयरिंग्स पहने थे। काजोल का मेकअप भी खास नहीं था और न ही उनका हेयरस्टाइल ज्याद अच्छा था। इस तरह उनका लुक भी इस ईवेंट में खास नहीं रहा।काजोल जैसी खूबसूरत त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये 4 ब्यूटी टिप्स
आलिया भट्ट
इस ईवेंट में बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी शामिल हुई थीं। उन्होंने सिल्वर स्पार्कल लुक वाला Michael Costello द्वारा डिजाइन किया हुआ वन शोल्डर स्लीव्स वाला गाउन पहना था। इस थाई हाई गाउन के साथ आलिया ने कोई भी एक्सेसरीज नहीं पहनी थी। वहीं उन्होंने बेहद सिंपल सेंटर पार्टिंग करके पोनिटेल बनाई थी। इस गाउन पर इतनी सिंपल हेयरस्टाइल आलिया को बिलकुल भी सूट नहीं कर रही थी। वहीं आलिया का मेकअप भी खास नहीं था। उन्होंने वॉल्यूम लैशेज, फिल्ड आई ब्रोज और नैचुरल लिप्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। उनका यह अंदाज कुछ खास अच्छा नहीं था।आलिया भट्ट का मिडी ड्रेस लुक
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी वैसे तो बेहद फैशनेबल हैं मगर, इस ईवेंट में वह इस अवतार में नजर आईं वह कुछ खास नहीं था। शिल्पा शेट्टी ने ब्लैक और ब्राउन कलर का शिमरी लुक वाला गाउन पहना था। REEM ACRA द्वारा डिजाइन किया गया यह गाउन बंद गले और फूल स्लीव्ज का था।
इसके साथ शिल्पा शेट्टी ने बालों को पीछे की ओर चिपका कर सेट किया हुआ था। इस लुक में ज्यादा स्टाइलिश नजर नहीं आ रही थीं।
View this post on Instagram
राधिका आप्टे
इस ईवेंट में राधिका आप्टे भी नजर आईं। राधिका आप्टे ने इसे ईवेंट में फैशन डिजाइनर रोहित गांधी राहुल खन्ना का डिजाइन किया हुआ ब्लैक कलर का शाइनी और शिमरी गाउन पहना था। इस गाउन में वह कुछ खास नजर नहीं आ रही थीं।
खासतौर पर उनका बोल्ड मेकअप और मेसी हेयर स्टाइल उनके लुक को बिलकुल भी सूट नहीं कर रहे थे। राधिका आप्टे ने जो गाउन पहना था वह उसमें भी अनकम्फर्टेबल लग रही थीं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों