सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो व्रत रखते हैं। वहीं कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो इस महीने में आने वाले त्योहारों की तैयारी करते हैं। जैसे- हरियाली तीज और रक्षा बंधन। यह महीना नई नवेली दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। अगर आप ससुराल में पहली बार सावन के व्रत रख रही हैं, तो इस दिन आप इन आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप पहली बार सावन के व्रत अपने ससुराल में रख रही हैं, तो इन दिनों में पहनने के लिए आप जरी वर्क वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी नई-नवेली दुल्हन पर अच्छी लगेगी। साथ ही, पहनने के बाद आपका लुक भी अलग नजर आएगा। इस तरह की साड़ी को आप लाल और हरे कॉम्बिनेशन के साथ खरीकर स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगी।
सूट पहनना आप पसंद करती हैं, तो आप फ्लोर लेंथ सूट को स्टाइल कर सकती हैं। यह सूट भी दिखने के साथ-साथ पहनने के बाद भी अच्छे लगते हैं। इसमें आपको हर तरह का पैटर्न और डिजाइन मिल जाएगा। इससे लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। साथ ही, नई दुल्हन को बार-बार साड़ी पहनने को नहीं बोलेगा। आप इस तरह के सूट मार्केट से 1,000 से 1,500 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Sawan Fashion 2024: सावन में स्टाइल करें रेड और येलो कलर सूट, देखें डिजाइंस
आप सावन के इस पावन महीने में कुर्ता सेट भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के कुर्ता सेट हैवी वर्क वाले भी आते हैं। साथ ही, कम वर्क वाले भी आते हैं। जिसे वियर करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसमें सबसे ज्यादा वर्क आपको कुर्ती के नेकलाइन पर मिलेगा। साथ ही, दुपट्टे पर भी हैवी बॉर्डर वर्क मिलेगा। इससे यह सूट अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे।
इस बार सावन में नई-नवेली बहू इन आउटफिट को स्टाइल करें। इसमें आपका लुक निखरकर आएगा। साथ ही आप सबसे अलग और खूबसूरत लगेंगी।
इसे भी पढ़ें: सावन के मौके पर स्टाइल करें ये ऑर्गेंजा साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।