सावन का महीना शुरू होते ही मौसम सुहाना हो जाता है। लेकिन लोगों को सिर्फ एक ही चीज का इंतजार बेसब्री से होता है। सावन के व्रत और भगवान शिव की पूजा। ऐसा इसलिए क्योंकि कई सारी महिलाएं होती हैं, जो इन दिनों में व्रत करती हैं। साथ ही, अच्छे डिजाइन वाले कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इस बार सावन के महीने में हरे रंग के कपड़ों की जगह लाल और येलो कलर के कपड़ों को स्टाइल करें। इससे आपका लुक फेस्टिवल जैसा लगेगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के सूट को आप इस बार सावन के व्रत में पहन सकती हैं।
अगर यह शादी के बाद आपका ससुराल में पहला सावन है, तो इसके लिए आप एम्ब्राइडरी वर्क वाले प्लाजो को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको ऊपर के कुर्ते की नेकलाइन और नीचे की तरफ बॉर्डर का डिजाइन मिलेगा। साथ में नेट की चुन्नी और प्लाजो। इस तरह के सूट को आप पूजा के समय भी पहन सकती हैं। साथ ही, इसे बाहर भी पहनकर जा सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी सुंदर लगेगा। इस तरह के सूट आपको मार्केट में 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।
आप इस सावन में कुर्ता ट्राउजर सेट को भी स्टाइल कर सकती हैं। यह भी आपको लाल और पीले रंग में मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आपका लुक सबसे अलग और सुंदर लगेगा। इसमें आपको पूरे सूट पर गोटा वर्क मिलेगा। इससे सूट हैवी नजर आएगा। इसे आप किसी भी पूजा में पहन सकती हैं। साथ ही, आप चाहें तो सावन के सोमवार में इसे ऑफिस पहनकर भी जा सकती हैं। इस तरह के सूट को आप मार्केट से 1,000 से 1,200 रुपये में मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Suit For Office: गर्मी के मौसम में ऑफिस के लिए बेस्ट रहेंगे ये सलवार-सूट, देखें डिजाइंस
आप सावन में पटियाला सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें भी आपका पूजा लुक अच्छा लगेगा। इसमें आपको सूट में फुलकारी वर्क मिलेगा। ऐसा ही वर्क आपको चुन्नी में देखने को मिलेगा। लेकिन पटियाला आपको सिंपल मिलेगी। इससे लुक सुंदर लगेगा। आप भी इस तरह के सूट को सावन में पहन सकती हैं। मार्केट से आप इन सूट को रेडीमेड भी खरीद सकती हैं, या कपड़ा लेकर भी तैयार करा सकती हैं।
सावन में सुंदर दिखने के लिए ट्राई करें ये सूट लुक। इसमें आप सुंदर भी लगेंगी। साथ ही, आपका लुक सबसे अलग लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Modern Suits: हाई स्लिट वाले ये सलवार-सूट आपको देंगे ट्रेडिशनल में मॉडर्न लुक, देखें डिजाइंस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।