herzindagi
palazzo kurti set designs for office designs

Palazzo Kurti set: ऑफिस में स्टाइल करें ये प्लाजो कुर्ती सेट, देखें डिजाइंस

 गर्मियों में अक्सर हल्के और खुले-खुले कपड़े पहनने का मन करता है। आप भी अलग-अलग डिजाइन के कपड़ों को वियर कर सकती हैं। इसमें सबसे बेस्ट ऑप्शन है प्लाजो सूट सेट।
Editorial
Updated:- 2024-05-16, 14:39 IST

ऑफिस में जाने के लिए अक्सर हम सबसे ज्यादा कम्फर्टेबल कपड़ों को खरीदना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां बैठकर काम करना आसान हो सके। ज्यादा टाइट या अलग कपड़े पहनेंगे, तो पूरे दिन अजीब नजर आएंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसे कपड़ों को खरीदकर वियर करें, जो कम्फर्टेबल भी हो। साथ ही, अच्छे भी लगे। इसके लिए आप प्लाजो सूट सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको काफी सारे अच्छे डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के प्लाजो सूट सेट को आप स्टाइल कर सकती हैं।

चिकनकारी स्ट्रेट कुर्ता विद प्लाजो

Chikankari kurti designs for women

आजकल चिकनकारी वर्क काफी ट्रेंड में है। आप इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए प्लाजो कुर्ती सेट के डिजाइंस की खरीदारी कर सकती हैं। इसमें आपको ऊपर की कुर्ती के साथ-साथ नीचे पहनने वाले प्लाजो में भी सेम डिजाइन मिल जाएगा। साथ में स्लीव्स पर भी अच्छा वर्क मिलेगा। गले की बात करें तो उसमें जो वर्क हुआ है, वो थोड़ा हैवी होगा। लेकिन ऑफिस में पहनने के हिसाब से अच्छा मिलेगा। आप इस तरह के सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें कलर ऑप्शन आप मार्केट से जाकर ले सकती हैं, ताकि आपका लुक परफेक्ट लगे। 

कुर्ता प्लाजो सेट 

Kurta plazzo set designs

ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको फ्लोर टच अनारकली को स्टाइल करना है। आप इस तरह के शॉर्ट अनारकली के साथ प्लाजो को स्टाइल कर सकती हैं। ऑफिस में इस तरह का लुक भी रीक्रिएट किया जा सकता है। इसमें आपको गोटा पट्टी वर्क मिल जाएगा। साथ में जो प्रिंट मिलेगा वो फ्लोरल होगा। दुपट्टा भी सेम डिजाइन का मिलेगा तो इससे सूट सुंदर लगेगा। आपको इसे ट्राई करना चाहिए। मार्केट में इस तरह के सूट सेट आपको 800 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: प्‍लाजो डिजाइन्स जिन्हें किसी भी कुर्ती के साथ कैरी सकती हैं आप

प्लेन प्लाजो कुर्ता सेट

Plane plazzo kurta set designs

अगर आपको कुछ यूनिक पहनना है तो इसके लिए आप प्लेन प्लाजो कुर्ता सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको किसी तरह की कोई एम्ब्राइडरी नहीं मिलेगी। बल्कि आपको प्रिंट भी नहीं मिलेगा, जिससे सूट थोड़ा हैवी लगे। प्लेन होगा तो इसे ऑफिस में अलग-अलग एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया जा सकेगा। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। कलर के ऑप्शन आप अलग-अलग ले सकती हैं। इससे आपका सूट सुंदर नजर आएगा। मार्केट में इस तरह के सूट से आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे। 

इस बार ऑफिस में कंफर्टेबल रहने के लिए इन सूट सेट को स्टाइल करें। इसमें प्लाजो सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस लुक के लिए ट्राई करें ये कुर्ती सेट

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।