herzindagi
latest palazzo designs in hindi

Palazzo Designs: कुर्ती के साथ वियर करें प्लाजो के ये लेटेस्ट डिजाइन्स

प्लाजो के सूट न सिर्फ पहनने में एलीगेट लगते हैं बल्कि ट्रेडिशनल भी हैं। अगर आप अपने वार्डरोब में नए कलेक्शन तलाश रहे हैं, लेकिन आपके डिजाइन कुछ समझ नहीं आ रहे हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-04-03, 07:30 IST

हम लड़कियों को कपड़े बनाने का बहुत ही शौक होता है, खासकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स का। इसलिए हमारे वार्डरोब में लहंगा, साड़ी, कुर्ती, सूट की भरमार होती है। मगर हमारे नए कपड़े बनाने की ख्वाहिश कम नहीं होती और मार्केट में जब भी कुछ नया फैशन आता है, तो हम सबसे पहले खरीदने के इच्छुक होते हैं। इस वक्त हम कुर्ती, प्लाजो या सलवार के सूट को ज्यादा पहनना पसंद करते हैं।

ऐसे में कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें टेलर से कुर्ती या प्लाजो पहनने का शौक होता है। मगर मार्केट में प्लाजो ज्यादातर सिंपल ही मिलते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो प्लोजो को भी डिजाइनर बना सकती हैं। इसके लिए आपके बस ये लेख पढ़ना होगा।

कंगूरे प्लाजो लगेगा स्टाइलिश

stylish mori palazzo

आप सिंपल कपड़े से कंगूरे वाला प्लाजो भी डिजाइन कर सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे- जैसे गोल कंगूरे वाले प्लाजो या डोरी वाले प्लाजो आदि। आप अपनी पसंद के हिसाब से तैयार कर सकती हैं।

बेहतर होगा कि इसके साथ लॉन्ग कुर्ती वियर करें क्योंकि लॉन्ग कुर्ती से आपका पाकिस्तानी लुक आएगा। इसके साथ ओपन हेयर और बिंदी लगाकर अपना लुक कंप्लीट करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-Underwire Blouse Designs: एक्‍ट्रेसेस की तरह दिखना चाहती हैं हॉट तो ये ब्‍लाउज डिजाइंस करें ट्राई

प्रिंटेड प्लाजो वियर करें

Sharara palazzo

आजकल सबसे ज्यादा पहना जाने वाला परिधान शरारा या गरारा है। यह आपको स्टाइलिश लुक भी देता है और हम फैशन के मामले में अपडेटेड भी रहते हैं। हर बार हम शरारा सूट का सेट नहीं खरीद सकते इसलिए आप एक बार प्रिंटेड प्लाजो खरीद लें।

प्रिंटेड प्लाजो के साथ न सिर्फ आपका लुक एकदम परफेक्ट लगेगा बल्कि आपका लुक स्टाइलिश भी दिखेगा।

प्लाजो पैंट करें वियर

अगर आप लॉन्ग कुर्ती को वियर कर रही हैं, तो प्लाजो पैंट का चुनाव करना एकदम बेस्ट रहेगा। सिंपल प्लाजो के साथ प्रिंटेड कुर्ती वियर की जा सकती है। आपको कुर्ती में कई तरह के डिजाइन और कूल-कूल से प्रिंट मिल जाएंगे आप येलो के साथ कोई लेटेस्ट कॉम्बिनेशन को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

मगर ब्लैक प्लाजो और येलो कुर्ती का ट्रेंड हमेशा रहा है। आप इसे हल्दी सेरेमनी या किसी पार्टी में ब्लैक और येलो कॉम्बिनेशन में कॉलर वाली लॉन्ग कुर्ती प्लाजो के साथ वियर कर सकती हैं। वर्ना इसके साथ पजामा पहनना भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-दोस्‍त की शादी में आप पर टिक जाएंगी सभी की निगाहें, बनारसी लहंगे में दिखेंगी सबसे अलग

शरारा प्लाजो करें ट्राई

sharara palazzo suit

प्लेन प्लाजो के अलावा, आप शरारा प्लाजो डिजाइन करवा सकती हैं। यह प्लाजो बहुत ही यूनीक होता है, जो पहनने में काफी अच्छी लगता है। शरारा प्लाजो को शॉर्ट कुर्ती, लॉन्ग कुर्ती के साथ वियर किया जा सकता है।

आप चाहें तो इसके साथ प्लेन लांग कुर्ती और मिरर वर्क वाला दुपट्टा ले सकती हैं। वहीं, अगर आप फैशनेबल दिखना चाहती हैं तो इस प्लाजो के साथ केप वाले क्रॉप टॉप भी स्टाइल करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। आप और किन विषयों पर जानकारी पाना चाहते हैं, हमें कमेंट करके बताएं और इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (Instagram and amazon)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।