herzindagi
kurti design for festive season

फैमिली फंक्शन में आप भी कैरी कर सकती हैं ये डिजाइनर येलो कुर्ती, आज ही वॉर्डरोब में करें शामिल

अगर आपको कुर्ती पहनने का शौक हैं और आपका पसंदीदा कलर येलो है, तो आप आप ये कुर्तियां ट्राई कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-09-19, 16:31 IST

महिलाओं के लिए हर फैमिली फंक्शन में यूनिक और स्टाइलिश दिखना बहुत जरूरी होता है। जिसके लिए वह ढेरों माल्स और मार्केट को एक्‍सप्‍लोर करती है। ट्रेडिशनल आउटफिट्स में कुर्तियां महिलाओं की सबसे पसंदीदा ड्रेस होती है। कुर्तियां कैरी करने में महिलाएं न केवल कंफर्टेबल महसूस करती हैं, बल्कि स्टाइलिश भी दिखती है।ऐसे में बात जब भी घर पर होने वाली फंक्शन की आती है, तो ज्यादातर महिलाएं येलो कलर की कुर्तियां पहनना ज्यादा पसंद करती है। तो आज हम आपको बताएंगे येलो कलर की कुछ ऐसे डिजाइनर कुर्तियां जिसे पहनकर आप फैमिली फंक्शन में पाएंगी स्‍टाइलिश लुक।

साइड स्लिट कलर कुर्ती

side slit kurti

यह डिजाइन आजकल खूब फैशन में है। आप इस तरह की कुर्ती को किसी भी फैमिली फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। ये बाजार में आपको 400 से 550 रुपए तक में मिल जाएगी। इसमें परफेक्ट लुक पाने के लिए आप इसे लेगिंग्स या फिर ब्लैक जींस के साथ भी ट्राई करें। साथ ही आप इसे ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकती हैं। इसका येलो कलर आंखो को काफी प्यारा लगता है।

जॉर्जेट येलो कलर कुर्ती

georggete kurti design

इस तरह की जॉर्जेट येलो कुर्ती देखने में बेहद स्टाइलिश दिखाई देती है। यूनिक लुक पाने के लिए आप इसके साथ शरारा कैरी करें। साथ ही कोशिश करें कि इस तरह की कुर्ती के साथ आप हेयर स्टाइल में ओपन हेयर स्टाइल को ही चुनें। इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में करीब 500 रुपये से लेकर 700 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। आप चाहे तो इसके हैवी इयररिंग्स भी ट्राई कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- ऑफिस के लिए तलाश रही हैं सिंपल सोबर कुर्तियां, तो यहां देखें डिजाइंस

अनारकली प्रिंटेड डिजाइन येलो कलर कुर्ती

anarkali yellow kurti

इस तरह की कुर्ती देखने में जितनी सिंपल लगती हैं, उतनी ही पहनने में आरामदायक होती है। आप इसे फैमिली फंक्शन के आलावा ऑफिस वियर के तौर पर भी पहन सकती हैं। ये बाजार में आपको 300 से 350 रुपए तक में मिल जाएगी। आप चाहे तो इस तरह की कुर्ती के साथ आप छोटे साइज वाली झुमकी भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आप लेगिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपकी हाइट कम है लेकिन आपका फिगर फिट है तो आपको ये अनारकली कुर्ती जरूर ट्राई करनी चाहिए।

इसे ज़रूर पढ़ें- लंबी लड़कियां कुर्ती में दिख सकती हैं बेहद स्‍टाइलिश, अपनाएं ये 5 टिप्‍स

प्‍लेन स्ट्रेट येलो कलर कुर्ती

plain yellow kurti

आपको शॉर्ट और लॉन्ग दोनों तरह की प्‍लेन स्ट्रेट कुर्तियां मार्केट में आसानी से मिल जाएगी। आपको इस तरह की कुर्तियां बाजार में 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में मिल जाएंगी। आप इन्‍हें पैंट, सलवार या जींस के ऊपर भी कैरी कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।