ऑफिस के लिए तलाश रही हैं सिंपल सोबर कुर्तियां, तो यहां देखें डिजाइंस

ऑफिस में दिखना चाहती हैं फैशनेबल, तो पैनल्ड कुर्ती की ये लेटेस्ट डिजाइंस देखना न भूलें। 

panelled designs kurti

अगर आप ऑफिस के लिए नए डिजाइन की कुर्तियां तलाश रही हैं जिसमें आप स्टाइलिश नजर आएं, तो आप पैनल्ड कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। आजकल पैनल्ड कुर्ती का फैशन ट्रेंड में है। पैनल्ड कुर्तियों को आप ऑफिस, पार्टी और डेली वियर में भी पहन सकती हैं। आज हम आपको इसके कुछ डिजाइन दिखाएंगे जो अगर आपकी वॉडरोब में है, तो समझ जाएं कि आपने लेटेस्ट कुर्ती फैशन में कुछ भी मिस नहीं किया है। हम आज आपको जो पैनल्ड कुर्ती डिजाइंस दिखाएंगे वह खासतौर पर ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए हैं। आप चाहें तो इन्‍हें किसी हाउस पार्टी, शादी के फंक्‍शन या फिर किसी और अवसर के लिए भी डिजाइन करवा सकती हैं।

वन साइडेड पैनल्ड कुर्ती डिजाइन

one sided panelled kurti

इस तस्वीर में करीना कपूर ने वन साइडेड पैनल्ड कुर्ती पहनी है। आप इस डिजाइन की पैनल्ड कुर्ती को ऑफिस के लिए भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप सेम इसी डिजाइन की कुर्ती पहनना चाहती हैं, तो अपने आस-पास के किसी अच्छे लोकल टेलर से ऐसा ही डिजाइन बनवा सकती हैं। आप इस तरह कि पैनल्ड कुर्ती को इन तरीकों से भी कैरी कर सकती हैं-

  • इस तस्वीर में करीना कपूर वन साइडेड पैनल्ड कुर्ती पहनी है पर आप इसे अपने हिसाब से बिना बेल्ट को हटाए दोनों साईड पैनल्ड भी बनवा सकती हैं।
  • करीना ने कॉलर नेकलाइन की कुर्ती पहनी है लेकिन अगर आपको कॉलर नेक नहीं पसंद है, तो आप राउंड नेक भी बनवा सकती हैं और इसके साथ दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।
  • आप अपनी सहजता के लिए और नॉर्मल दिनों में इस डिजाइन की कुर्ती कॉटन या किसी दूसरे आरामदायक फैब्रिक से भी बनवा सकती हैं।
  • आप इसके साथ लॉन्ग नेकलेस या हेवी इयररिंग्स भी डाल सकती हैं।
  • आप हाथ में वॉच या कड़ा पहन कर भी इसे स्टाइल कर सकती हैं।
  • करीना ने पैनल्ड कुर्ती के साथ स्ट्रेट प्लाजो पहना है पर आप पैंट भी पहन सकती हैं।

ए-नेकलाइन ब्रोकेड कुर्ती

a neckline design kurti

करिशमा ने प्रिस्टाइन वाइट शर्ट के साथ ए-नेकलाइन ब्रोकेड कुर्ती पहनी है। दरअसल, यह भी पैनल्ड कुर्ती का एक पैटर्न है और इसकी नेकलाइन में केवल शर्ट का इल्यूजन दिया गया। आप भी इसी तरह की ए-नेकलाइन ब्रोकेड कुर्ती पहनना चाहती हैं तो इसे कई तरह से कैरी कर सकती हैं।

  • आप इस तरह की पैनल्ड कुर्ती ऑफिस की इवनिंग पार्टी में पहन सकती हैं।
  • आप चाहे तो ब्रोकेड फैब्रिक की जगह प्रिंटेड कॉटन फैब्रिक का इस्तेमाल करके भी इस तरह की कुर्ती बनवा सकती हैं और डेली वियर में पहन सकती हैं।
  • बॉटम के लिए आप प्लाजो पैंट या स्ट्रेट प्लाजो भी चुन सकती हैं।
  • करिशमा ने गोल्डन इयररिंग पहने हैं पर आप अपने ड्रेस के कलर के हिसाब से अलग हेवी इयररिंग्स भी डाल सकती हैं।

लॉन्ग फ्रॉक स्टाइल लेयर्ड कुर्ती

long frock style kurti

वारिना हुसैन ने इस तस्‍वीर में लॉन्ग लेयरड कुर्ती पहनी है, जो दिखने में फ्रॉक स्‍टाइल है। आजकल इस तरह की कुर्तियां फैशन में हैं और युवा महिलाओं में इस तरह की डिजाइन वाली कुर्ती पहनने का क्रेज भी है। आप भी ऐसी ही कुर्ती अपने लिए सिलवा सकती हैं। पर आप इसे थोड़ा अलग तरह से स्‍टाइल भी कर सकती हैं-

  • आप सेम कुर्ती सिलवा कर इसके बॉटम में चूड़ीदार पैजामी भी पहन सकती हैं।
  • इस तरह की कुर्ती को आप ऑफिस पहन कर भी जा सकती हैं, बस आपको कलर और प्रिंट के चुनाव में सावधानी बरतनी होगी।
  • वारिना हुसैन ने लॉन्ग लेयरड कुर्ती पहनी है पर आप इसे शॉर्ट या सिमिट्रिकल डिजाइन में भी बनवा सकती हैं।
  • अगर आप इसे शॉर्ट कुर्ती के डिजाइन में बनवा रही हैं तो इसके बॉटम में धोती स्टाइल सलवार पहन सकती हैं।
  • आप लॉन्ग लेयर्ड कुर्ती के साथ दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।
  • लॉन्ग लेयर्ड कुर्ती के साथ आप अपने एथनिक लुक को इंहैंस करने के लिए चांद बालियां या दूसरे डिजाइन की इयररिंग्स भी पहन सकती हैं।

इसी तरह की नई-नई फैशन टिप्स हम आपके लिए लाते रहे हैं और आगे भी लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image credit- IndiaMart, Snapdeal, Flipkart

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP