महिलाओं को कपड़े बनाने और पहनने का बहुत शौक होता है। बहुत-सी महिलाएं एक-दो बार कपड़े, कुर्ते, ड्रेस आदि पहनने के बाद उसे अलमारी में ऐसे ही रख देती हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं कुर्ती के साथ जींस, प्लाजो आदि पहनना ही पसंद करती हैं। लेकिन अब समय के साथ प्लाज़ोका ट्रेंड थोड़ा खत्म हो रहा है। क्योंकि रोज आने-जाने के लिए महिलाएं कुर्ते के साथ जींस, स्ट्रेट पैंट आदि पहनना ही पसंद करती हैं क्योंकि यह प्लाज़ो के मुकाबले ज्यादा अच्छे लगते हैं।
अगर आपके भी वॉर्डरोब में कुछ पुराने प्लाज़ो रखे हैं, जो आप नहीं पहनती, तो आप उसे फेंकने की बजाय दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। आप प्लाज़ो से आसानी से स्ट्रेट पैंट बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं...
प्लाज़ो करें सेलेक्ट
पैंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको उस प्लाज़ो का चुनाव करना होगा, जिसका आप स्ट्रेट पैंट बनाना चाहती हैं। इसके लिए ऐसा प्लाज़ो चुनें जो पुरानी हो और आपके लिए बेकार हो गया हो। क्योंकि अगर आप ये पहली बार कर रही हैं, तो हो सकता है कि गलत कटिंग हो जाए या स्ट्रेट पैंट का शेप अच्छा नहीं आए।
प्लाज़ो पर लगाएं निशान
प्लाज़ो सिलेक्ट करने के बाद अब आप उसे उल्टा कर लें और अपने नाप के हिसाब से चौक की सहायता से निशान लगाएं। आपको स्ट्रेट पैंट का लुक जैसा भी चाहिए उसी हिसाब से मार्किंग करें। अगर आपको थोड़ा ढीला स्ट्रेट पैंट चाहिए, तो निशान उसकी हिसाब से लगाएं।
इसे ज़रूर पढ़ें-पुरानी सिल्क साड़ी के पल्लू को इस तरह करें रीयूज
प्लाज़ो की करें कटिंग
प्लाज़ो पर निशान लगाने के बाद अब आपको स्ट्रेट पैंट की कटिंग करनी होगी। कटिंग करते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि जहां आपने निशान लगाएं हैं, आप थोड़ी जगह छोड़ कर ही प्लाज़ो कट करें। क्योंकि कई बार निशान साइज के हिसाब से ठीक नहीं लग पाते हैं और कपड़ा खराब हो जाता है। अब आप प्लाज़ोको पैंट और निशान के हिसाब से काट लीजिए।(प्लाजो सूट के साथ बेस्ट फुटवियर)
अब करें पैंट की सिलाई
इस सभी स्टेप्स के बाद अब आपको कपड़े की सिलाई करनी होगी। इसके लिए आप टुकड़ों को एक साथ रखें और इनके किनारों पर सिलाई मशीन की मदद से सिलाई कर लें। बस हो गया आपका स्ट्रेट पैंट तैयार, इसे और खूबसूरत लुक देने के लिए आप इसे मोती आदि से भी सजा सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-घर पर कैसे बनाएं Ripped जीन्स, जानें
इस तरह से आप अपने वेस्ट प्लाज़ो से स्ट्रेट पैंट बना सकती हैं।आप प्लाज़ो सेट्राउजर भी बना सकती हैं। प्लाज़ो का ट्राउजर बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आप प्लाज़ोको ट्राउजर शेप में कट कर लें। फिर अपनी फिटिंग के हिसाब से प्लाज़ोकी सिलाई कर लें।
आपको हमारे ये आइडिया कैसे लगे कमेंट करके बताएं और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Google)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों