वर्किंग महिलाएं अक्सर कपड़ों को लेकर कंफ्यूज रहती हैं, वो इस बात पर विचार करती रहती हैं कि कौन सा आउटफिट खरीदें जो ऑफिस के लिए परफेक्ट हो। अगर आपके दिमाग में भी यही बात चल रही है तो इसके लिए आप यहां बताए गए कुर्ती सेट को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप खूबसूरत भी लगेंगी साथ ही कम्फर्टेबल भी फील करेंगी।
कुर्ती प्लाजो सेट
अगर आपको गर्मी में ढीले कपड़े पहनना पसंद है तो ऐसे में आप ऑफिस के लिए कुर्ती प्लाजो सेट का ऑप्शन चूज कर सकती हैं। इस तरह के सूट काफी कंफर्टेबल होते हैं। कुर्ती प्लाजो सेट में भी आप स्लिट कुर्ती विद प्लाजो या फिर कुर्ती विद स्कर्ट प्लाजो को खरीद सकती हैं। ऑफिस के लिए कलर ऑप्शन आप डे के हिसाब से ले सकती हैं।
इसके पैटर्न और गले के डिजाइन के हिसाब से आप ज्वेलरी, फुटवियर और हेयर को स्टाइल कर सकती हैं, और ऑफिस लुक के लिए तैयार हो सकती हैं।
टिप्स: कुर्ती खरीदते समय फेब्रिक का खास ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें: मात्र 1000 रुपये में मिल जाएंगे आपको ये कुर्ती-प्लाजो के सेट, देखें डिजाइंस
अनारकली कुर्ती सेट
आजकल अनारकली कुर्ती का ट्रेंड काफी चल रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस तरह के कुर्ती सेट सबसे ज्यादा पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी अनारकली कुर्ती सेट को ऑफिस के लिए ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप बांधनी प्रिंट, प्लेन अनारकली या फिर प्लाजो के साथ अनारकली ट्राई कर सकती हैं। इस डिजाइन की कुर्ती को आप ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी और जूती के साथ पेयर कर सकती हैं।
टिप्स: अनारकली कुर्ती को खरीदते समय उसका घेर आपको कितना चाहिए इसका खास ध्यान रखें।
पैंट कुर्ती सेट
अगर आपको सिंपल कपड़े पसंद है तो ऐसे में आप पैंट कुर्ती सेट का ऑप्शन अपने ऑफिस आउटिफट की लिस्ट में एड कर सकती हैं। इस तरह के सेट आप कहीं बाहर भी आसानी से पहनकर जा सकती हैं। आप कॉटन, सिल्क और जॉर्जेट कपड़े में इस तरह के कुर्ती सेट को खरीद सकती हैं। मार्केट में जाकर खरीदने से आपको इसमें डिजाइन ऑप्शन भी कई सारे मिल जाएंगे। कुर्ती सेट के साथ मैचिंग ज्वेलरी और फुटवियर आप अपनी पसंद से खरीद सकती हैं।
टिप्स: इस तरह के सेट खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें की पैंट ज्यादा टाइट ना हो।
इसे भी पढ़ें: Bandhani Print Kurti for Women: देसी टच के साथ मिलेगा खूबसूरत लुक एक बार ट्राई करके देखो बांधनी प्रिंट कुर्ती
ऑफिस के लिए और भी आउटफिट ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। जिन्हें आप अलग-अलग एक्सेसरीज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra / Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों