herzindagi
image

Back Blouse Designs: नई नवेली दुल्हन अपने ब्लाउज को ऐसे कराएं डिजाइन, सिंपल साड़ी भी दिखेगी स्टाइलिश

Back Blouse Designs: नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल में खूबसूरत दिखने के लिए और ससुराल वालों को खुश करने के लिए इन खूबसूरत बैक ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इनमें आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। 
Editorial
Updated:- 2025-08-12, 14:34 IST

अगर आपको भी साड़ी या लेहंगा पहनने का बहुत शौक हैं और आप अलग अलग तरह की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं और अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए काफी कोशिश भी करती हैं, तो अब आपको अपने साड़ी लुक के बारें में परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी लेटेस्ट ब्लाउज की बैक डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

बैक डिजाइन वाले ब्लाउज

अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, जो सिंपल ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर अब परेशान हो गई हैं, तो अब आप इस खूबसूरत पफ स्लीव्स बटन-डाउन बैक ब्लाउज डिजाइन को भी ट्राई कर सकती है । इस तरह के ब्लाउज को आप अपने साड़ी या लहंगे के साथ शामिल कर सकती हैं। इस डिजाइन वाले ब्लाउज को आप बनवा सकती हैं या इसी डिजाइन में आप इसे रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। इसे पहनकर आप बला की खूबसूरत लगेंगी।

1 - 2025-05-13T161303.124

यू शेप्ड कटआउट बैक ब्लाउज डिजाइन 

अगर आपको भी मोटी वाले ब्लाउज पहनना ज्यादा पसंद हैं और आप इसी में कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं, तो अब आप इस तरह यू शेप्ड कटआउट बैक ब्लाउज डिजाइन को बनवा सकती हैं। यह ब्लाउज आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ साथ आपके आउटफिट की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। आप इसे बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी। 

2 - 2025-05-13T161305.552

यह भी पढ़ें: Astin Ki Design: ये 4 आस्तीन की डिजाइन आपके ब्लाउज को बनाएगी खूबसूरत

वी नेक पैक बटन बैक ब्लाउज डिजाइन

अधिकतर महिलाएं आजकल डिफरेट डिजाइन वाले ब्लाउज पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं, ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को भीड़ से हटके दिखाना चाहती हैं या कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत वी नेक पैक बटन बैक ब्लाउज डिजाइन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप बनवा कर अपने साड़ी या लहंगे के साथ शामिल कर सकती हैं। इस ब्लाउज को पहनकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

3 - 2025-05-13T161259.332

त्रिकोणीय कटआउट बैक ब्लाउज डिजाइन 

भारतीय महिलाएं साड़ी का नाम सुनते ही एक से एक साड़ी खरीदने के सपने देखने लगती हैं। यहीं नहीं वे साड़ी लुक को ख़ास बनाने के लिए लेटेस्ट और डिजाइनर त्रिकोणीय कटआउट बैक ब्लाउज डिजाइन भी ट्राई करती हैं। ऐसे में आप भी इस तरह के खूबसूरत ब्लाउज को ट्राई कर अपनी खूबसूरती का जलवा सभी के सामने बिखेर सकती हैं। इसे आप बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा।

4 - 2025-05-13T161301.306

यह भी पढ़ें: Blouse के Sleeves Designs: खास मौकों के लिए बेस्ट हैं 5 ब्लाउज के स्लीव्स डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: INSTAGRAM/blousedesign

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
कौन सा ब्लाउज कटिंग बेस्ट है?
 आकर्षक लुक के लिए प्रिंसेस कट चुनें
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।