
लोहड़ी का फेस्टिवल है तो भला कौन खूबसूरत नहीं दिखना चाहेगा। खासतौर पर लड़कियों के लिए ये त्योहार कुछ अलग ही मजा देने वाला होता है। वहीं अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो इस साल लोहड़ी और भी खास है। लोहड़ी का पर्व एक रीति-रिवाज के रूप में तो खास होता ही है और यह समय लड़कियों के कपड़ों को फ्लॉन्ट करने का भी होता है। इस दिन सब एक दूसरे से बढ़कर खूबसूरत दिखना चाहती हैं। अगर आप भी लोहड़ी में इस बार साड़ी पहनना चाहती हैं और कुछ अलग ब्लाउज डिजाइन कैरी करना चाहती हैं तो यहां ये आईडिया ले सकती हैं। ये पीले रंग के ब्लाउज डिजाइन बॉलीवुड सेलेब्स ने कैरी किए हैं और इन्हें पहनकर आपकी साड़ी का भी लुक बहुत खूबसूरत हो जाएगा।
आप किसी भी रंग की साड़ी के साथ आगर पीले रंग के ब्लाउज को पेयर करना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के इस डिज़ाइन से आइडियाज ले सकती हैं।

ये खासतौर पर फेस्टिव और वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट डिजाइन है। यह ब्लाउज राउंड नेकलाइन के साथ डिजाइन किया गया है, जिस पर बारीक एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन वर्क है। इसमें नेकलाइन को इस तरह रखा गया है कि यह हैवी ज्वेलरी, खासकर चोकर नेकलेस के साथ और भी खूबसूरत लग रहा है। अगर आप फुल स्लीव्स केडिजाइन ढूढ़ रही हैं तो ये आपके लोहड़ी लुक को परफेक्ट बना सकता है। ब्लाउज का सिल्वर जरी वर्क और भी आकर्षक लगेगा।
अगर आप लोहड़ी में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ब्लाउज डिज़ाइन के बारे में सोच रही हैं तो कियारा आडवाणी की तरह पीले रंग का स्लीवलेस ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं।

इसमें स्क्वायर नेकलाइन है जो ब्लाउज के डिजाइन को और ज्यादा एलिगेंट बना रही है। नेकलाइन का कट आपकी कॉलरबोन को हाइलाइट करेगा जो आपके लोहड़ी लुक को और ज्यादा रॉयल बनाएगा। ब्लाउज के फैब्रिक में टेक्सचर वर्क है जिससे इसका लुक बहुत सॉफ्ट और क्लासी नजर आ रहा है। आप भी अपनी किसी भी प्लेन या पीले रंग की साड़ी के साथ ब्लाउज के इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Lohri Velvet Suit Designs: लोहड़ी पर पटाेला लुक पाने के लिए पहनें ये वेलवेट सूट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
लोहड़ी में आप भी रश्मिका मंदाना की तरह डीप बैकलेस ब्लाउज किसी भी साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं, इसमें पीछे की ओर पतली स्ट्रैप्स और डोरी पैटर्न दिया गया है।

इसका बैककट कर्व शेप में है, जो आपकी खूबसूरत पीठ को भी हाइलाइट कर रहा है। पीछे बंधी डोरी पर हल्का डेकोरेटिव टच भी नजर आ रहा है। इसमें आप बीट्स लगवाकर इसके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं। ये आपके लोहड़ी लुक को और ज्यादा रॉयल बना सकता है। ब्लाउज का फैब्रिक सैटिन या सिल्क फिनिश का हो सकता है, लेकिन आप किसी और फैब्रिक में भी ये डिज़ाइन ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Patiala Suit Designs For Lohri: लोहड़ी के मौके पर स्टाइल करें पटियाला सूट, देखें डिजाइंस
अगर आप लोहड़ी में कुछ अलग लुक ट्राई करना चाहती हैं तो आप जाह्नवी कपूर की तरह शार्ट स्लीव ब्लाउज डिज़ाइन ट्राई कर सकती हैं।

इस ब्लाउज में भारी ज़री और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई है। गोल नेकलाइन को बारीक कढ़ाई से सजाया गया है, जो किसी भी साड़ी में मैच कर सकता है। स्लीव्स पर फ्लोरल डिजाइन भी हैं, जो इसे क्लासिक और एलिगेंट लुक दे रहे हैं। आप भी रॉयल लुक के लिए लोहड़ी पर ये ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
आप भी यहां बताए ब्लाउज डिज़ाइन से आइडिया ले सकती हैं और अपने लोहड़ी लुक को सबसे अलग बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Instagram.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।