
आजकल फैशन में पुराने ट्रेंड्स की वापसी हो रही है और इन्हीं में से एक है बाजूबंद। पहले बाजूबंद सिर्फ पारंपरिक गहनों तक सीमित था, लेकिन अब यह एथनिक के साथ-साथ मॉडर्न आउटफिट्स के साथ भी पहने जाने लगा है। खासतौर पर अगर एथनिक आउटफिट की बात की जाए तो, इसकी बात ही कुछ और होती है। आप स्लीवलेस ब्लाउज के साथ जब इस पहनती हैं, तो आपका पूरा साड़ी लुक ही बदल जाता है। आजकल बाजूबंद बहुत ज्यादा फैशन में हैं और इसकी तरह-तरह की डिजाइंस बाजार में देखी जा रही हैं।
शादी हो, पार्टी हो या कोई फेस्टिव फंक्शन, सही डिजाइन का बाजूबंद आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकता है। अगर आप भी साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहन रही हैं, तो उसके साथ बाजूबंद ट्राई करके देखें। चलिए हम आपको कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइंस वाले बाजूबंद की तस्वीरें दिखाते हैं और उनके बारे में बता रहे हैं।
जड़ऊ मोतियों वाला बाजूबंद उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जिन्हें क्लासिक और रॉयल लुक पसंद है। इस तरह के बाजूबंद में गोल या ड्रॉप शेप मोतियों के साथ कुंदन या गोल्डन फिनिश देखने को मिलती है। यह डिजाइन खासतौर पर ब्राइडल लुक या हैवी एथनिक आउटफिट्स जैसे लहंगा, बनारसी साड़ी या कांचीपुरम साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।
स्लीवलेस ब्लाउज के साथ जड़ऊ मोतियों का बाजूबंद आपके अपर आर्म को हाइलाइट करता है और हाथों को एलिगेंट शेप देता है। अगर आपका ब्लाउज प्लेन है, तो यह बाजूबंद उसे इंस्टेंट रिच लुक दे सकता है।

अगर आप कुछ सिंपल और ट्रेंडी तलाश रही हैं, तो चेन डिजाइन वाला बाजूबंद आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है और यंग गर्ल्स के बीच खासा पॉपुलर है। इसमें पतली या डबल लेयर चेन होती है, जो बहुत ज्यादा भारी नहीं लगती।
चेन डिजाइन वाला बाजूबंद आप स्लीवलेस ब्लाउज, क्रॉप टॉप या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। यह लुक आपको मॉडर्न और स्टाइलिश दिखाता है। ऑफिस पार्टी या लाइट फंक्शन के लिए यह बाजूबंद परफेक्ट चॉइस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे मोर पैटर्न बाजूबंद, देखें एक से एक डिजाइंस

स्पाइरल डिजाइन वाला बाजूबंद थोड़ा हटकर और यूनिक लुक देता है। यह बाजूबंद हाथ पर खूबसूरती से रैप होता है और स्लीवलेस ब्लाउज के साथ बेहद अट्रैक्टिव लगता है। इस तरह के बाजूबंद में अक्सर मेटल फिनिश होती है, जिससे यह मॉडर्न और एथनिक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन जाता है।
अगर आप साड़ी या फ्यूजन आउटफिट के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो स्पाइरल डिजाइन वाला बाजूबंद जरूर ट्राई करें। यह आपके लुक को भीड़ से अलग बनाएगा और स्टाइल स्टेटमेंट भी बनेगा।

जरकन डिजाइन वाला बाजूबंद उन महिलाओं के लिए है, जिन्हें थोड़ी शाइन और ग्लैमर पसंद है। इसमें छोटे-बड़े जरकन स्टोन्स लगे होते हैं, जो लाइट में बहुत खूबसूरत तरीके से चमकते हैं। यह बाजूबंद पार्टी वियर और वेडिंग फंक्शन्स के लिए एकदम परफेक्ट रहता है।
यह भी पढ़ें-Bajuband Designs: ह मौके पर पहनें ये खूबसूरत बाजूबंद, देखें डिजाइंस की खूबसूरत तस्वीरें
स्लीवलेस ब्लाउज के साथ जरकन डिजाइन वाला बाजूबंद पहनने से आपके हाथ फोकस पॉइंट बन जाते हैं। खासकर अगर आपने बालों को बन या पोनीटेल में बांधा है, तो यह बाजूबंद आपके ओवरऑल लुक को और निखार देता है।

अगर आप भी स्लीवलेस ब्लाउज के साथ अपने लुक में कुछ नया और खास जोड़ना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए बाजूबंद डिजाइंस जरूर ट्राई करें। यकीन मानिए, ये छोटे से एक्सेसरी आपके लुक में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसे ही फैशन से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।