मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 09 मार्च 2019 को हुई थी। ऐसे में फेमस कपल आज यानी 9 मार्च को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं।दोनों की शादी से लेकर मेहंदी फंक्शन तक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। वहीं इनकी मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं और इनमें नजर आ रहा है कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की तरह श्लोका का मेहंदी फंक्शन भी काफी ग्रांड हुआ था। तो चलिए देखते हैं उनकी मेहंदी की अनसीन तस्वीरें।
इसे जरूर पढ़ें: सास नीता और ननद ईशा ने दिए दुल्हन श्लोका को ये 2 बेशकीमती तोहफे, कीमत सुन कर हैरान रह जाएंगे आप
श्लोका मेहता का मेहंदी का लहंगा
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ विवाह संबंध में बंधीं हीरा व्यापारी की बेटी श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च को हुई थी मगर उससे पहले कई प्री-वेडिंग फंक्शन रखे गए थे। श्लोका मेहता का मेहंदी का फंक्शन भी काफी ग्रांड था। इस फंक्शन से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि अपनी मेहंदी सेरेमनी में श्लोका ने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था।
इसे जरूर पढ़ें: श्लोका की शादी के बाद की ये तस्वीरें हो रही हैं वायरल
यह लहंगा मल्टी कलर का था। इस लहंगे में श्लोका मेहता काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। गौरतलब है, श्लोका के मेहंदी के फंक्शन के वीडियोज पहले ही सोशल मीडिया पर देखे जा चुके हैं। इन वीडियोज में श्लोका मेहता का डांस करते देखा गया था। इसके साथ ही श्लोका मेहता की मां मोना मेहता और बहनों ने भी डांस किया था।
इसे जरूर पढ़ें: अपनी दुल्हन श्लोका मेहता का ‘Bridal Look’ देख आकाश अंबानी ने दिया शॉकिंग रि-एक्शन
वैसे श्लोका मेहता ने अपनी शादी के ज्यादातर फंक्शन में लहंगे ही पहने थे और लगभग सभी लहंगे फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने तैयार किए थे। श्लोका मेहता को मेहंदी का लहंगा तो बेहद खास था। इसमें सभी पेस्टल कलर्स का इस्तेमाल किया गया था और हैंड एम्ब्रॉयड्री की गई थी।
श्लोका की मेहंदी सेरेमनी की ज्वेलरी
श्लोका मेहता देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी की बेटी और देश के सबसे अमीर खानदान की बहू हैं। जाहिर है वह जो भी पहनती हैं वह एक्सपेंसिव होता है। अपनी मेहंदी सेरेमनी में भी श्लोका मेहता ने बेहद खूबसूरत डायमंड नेकलेस पहना था। उनके कंगन भी डायमंड के थे और कानों में लटकन वाले हीरों के ईयरिंग पहने थे। इसके साथ ही श्लोका ने मांग टीका और हेयर एक्सेसरीज भी काफी खूबसूरत पहनी हुई थी। वह अपने मेहंदी लुक में काफी सुंदर नजर आ रही थीं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों