9 मार्च को देश के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से हुई थी। अब दोनों की शादी को 2 साल बीत चुके हैं, मगर रॉयल अंदाज में हुई इस शादी के चर्चे अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहे।
आपको बता दें कि इस शादी के सारे इंतजाम बेहद शाही थे। इस शादी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने पानी की तरह पैसा बहाया था और जितना खूबसूरत इंतजाम कर सकते थे किया था। शादी में खानेपीने से लेकर घर की सजावट, आउटफिट्स और ज्वेलरी सभी कुछ डिजाइनर और कीमती था।
आकाश और श्लोका की शादी दृश्य किसी सपनों की दुनिया वाली राजा और रानी की शादी की ही तरह था। दोनों की शादी की जितनी भी तस्वीरें सामने आई हैं सभी को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शादी कितनी शानदार रही होगी।
वैसे शादी ही नहीं शादी में श्लोका मेहता को मिले तोहफे भी शानदार थे। खासतौर पर सास नीता और ननद ईशा का दिया तोहफा तो इतनी किमती था कि उसकी आसमान छूती कीमत सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: Akash Ambani- Shloka Mehta Kiss: रोमांटिक अंदाज में आकाश अंबानी ने अपनी वाइफ श्लोका मेहता को किया ‘kiss’
नीता अंबानी ने बहू श्लोका को दिया तोहफा
नीता अंबानी अपनी बहू श्लोका से कितना प्यार करती हैं इस बात का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। आकाश और श्लोका की शादी से पहले ही नीता अंबानी हर फेस्टिवल, फंक्शन और ईवेंट पर अपनी प्यारी बहू श्लोका मेहता का हाथ पकड़े साथ नजर आ जाती थीं। शादी के मंडप पर भी नीता अपनी बहू की नजर उतारते नहीं थक रही थीं। कभी नीता श्लोका का माथा चूम रही थीं तो कभी श्लोका की बलाएं ले रही थीं। अपनी बहू के स्वागत के लिए नीता ने तो अपने घर एंटीलिया को भी दुल्हन कर तरह सजवा दिया था। मगर, शादी के बाद नीता ने श्लोका को जो तोहफा दिया उसके बारे में सुन कर आप हैरान रह जाएंगी। महिलाओं की एक मैग्जीन वुमनंसऐरा के अनुसार नीता ने अपनी बहू श्लोका को मुंह दिखाई की रस्म में हीरों जड़ा हार दिया है। इस हीरे में आम हीरे नहीं लगे।
इसे जरूर पढ़ें: आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की वेडिंग में परोसा गया था रॉयल फूड, तस्वीरें देखें
यह हार 20-30 लाख या करोड़ का भी नहीं है। इसकी कीमत आसमान छूती हुई है। मैग्जीन की रिपोर्ट की माने तो नीता ने अपनी बहू श्लोका को 300 करोड़ रुपए का हार दिया है। यह हार अंबानी खानदान का पुश्तैनी हार नहीं है। बल्कि नीता अंबानी ने यह हार अपनी बहू के लिए खासतौर पर तैयार करवाया है। वैसे जानकारी के अनुसार नीता तो अपनी बहू को पुशतैनी चीज ही तोहफे में देना चाहती थीं। अपनी बहू के लिए खास तोहफा चुनने के लिए नीता के पास कई ऑप्शन थें। नीता ने तो अंबानी खानदान का सोने का पुशतैनी हार बहू को देने के लिए निकाल भी लिया था। मगर, उन्हें यह भी कुछ खास नहीं लगा इसके बाद उन्होंने अपनी बहू के लिए हीरों का इतना कीमती हार खरीदा।
ईशा अंबानी ने भाई और भाभी को दिया तोहफा
गौरतलब है कि श्लोका मेहता और ईशा अंबानी बचपन की दोस्त भी हैं। दोनों ही एक दूसरे को बचपन से जानती हैं। ईशा यह भी कह चुकी हैं कि श्लोका का नेचर उन्हें हमेशा से बहुत पसंद था और वह चाहती थी कि वह उनके घर उनकी भाभी बन कर आ जाएं। खैर, हुआ भी कुछ ऐसा ही। दोस्त से भाभी बनी श्लोका मेहता भी अपनी ननद से खास लगाव रखती हैं।
मगर, जब बात रिश्तों की आती है तो वह अपनी ननद ईशा को पूरा सम्मान देती हैं। ईशा भी अपनी ननद वाला फर्ज पूरा करने से नहीं चूकतीं। तभी तो भाई आकाश और भाभी श्लोका को उन्होंने शादी का खास तोहफा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक ईशा ने अपने भाई और भाभी को एक आलीशान बंगला तोहफे में दिया है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों