श्लोका की शादी के बाद की ये तस्वीरें हो रही हैं वायरल

अंबानी परिवार की बहू और डायमंड कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता की कुछ दिनों पहले शादी हुई हैं।

shloka mehta photos viral

बानी परिवार की बहू और डायमंड कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता की कुछ दिनों पहले शादी हुई हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च को शादी के बंधन में बंधे। शादी और रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे और कुछ वीडियो आज भी देखे जा रहे हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की पूरी शादी ‘राधे कृष्णा’ थीम पर हुई। कार्ड से लेकर घर की सजावट तक में कृष्ण की लीलाएं और राधा से उनका प्रेम दिखाई दिया। आकाश और श्लोका मेहता की लव स्टोरी भी काफी मजेदार है, एक अच्छे दोस्त से दोनों शादी के बंधन में बंध गए। श्लोका और आकाश की शादी में देश के बड़े बिजनेसमैन, बॉलीवुड स्टार्स, पॉलिटिकल पर्सन और स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी ने शिरकत की थी। इन दोनों की शादी के 20 दिन बाद श्लोका मेहता की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में श्लोका अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं, उन्होंने ब्लैक टॉप और शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग के जूते पहने हैं। श्लोका मेहता के फैन पेज से बहुत बार उनकी कॉलेज टाइम में मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर की जा चुकी हैं।

shloka mehta photos viral

श्लोका मेहता की वायरल तस्वीरें

श्लोका की शादी के बाद की जो फोटो वायरल हो रही है वो पुरानी है। एक तस्वीर में श्लोका अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं, उन्होंने ब्लैक टॉप और शॉर्ट्स पहने हुए हैं। श्लोका मेहता को अक्सर अपने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के साथ मस्ती करते हुए कई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा चुका है। इसी वजह से श्लोका मेहता के फैन पेज पर उनके फैंस उन्हें क्यूट बताते हैं। श्लोका मेहता के बारे में नीता अंबानी ने एक बात कही थी, “आकाश के लिए श्लोका से अच्छी लड़की और कोई हो ही नहीं सकती है। मैं श्लोका को तब से जानती हूं जब वो 4 साल की थी। तब से लेकर आज तक में श्लोका में काफी बदलाव हुए मगर उसके चहरे की मासूमियत अभी भी वैसी ही है। मैं बहुत खुश हूं कि जिस बच्ची को मैं इतना पसंद करती हूं वहीं आज मेरे घर की बहू बनने जा रही है। मैं और पूरा अंबानी परिवार श्लोका का स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहा है।“

shloka mehta photos viral

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में पढ़ाई की थी। दोनों की मुलाकात सबसे पहले धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई थी। दोनों के बीच पहले से ही अच्छी दोस्ती थी। साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की।

shloka mehta photos viral

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश अंबानी श्लोका को बचपन से पसंद करते थे। श्लोका मेहता ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की थी। आकाश और श्लोका दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। आकाश अंबानी ने अपने पिता मुकेश अंबानी, मां नीता अंबानी और दादी कोकिलाबेन अंबानी की मौजूदगी में श्लोका को गोवा में प्रपोज किया था। सूत्रों के अनुसार आकाश ने श्लोका को सनसेट के टाइम प्रपोज किया था। श्लोका मेहता का अपनी ननद ईशा अंबानी और सांस नीता अंबानी के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP