Sun Mar 22, 2026 | Updated 03:55 AM IST HZ Awards 2026
lightweight payal design

देखें लाइटवेट पायल की यह डिजाइंस

अगर आप चाहती हैं की आपके पैर खूबसूरत नजर आएं, तो आपको पायल की इन डिजाइंस को जरूर ट्राई करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-11-11, 19:35 IST

हम सब को सजने - संवरना का बहुत शौक होता है। जिसके लिए हम अपने आउटफिट से लेकर फुटवियर तक का बहुत अच्छी तरीके से ध्यान रखते हैं। ऐसे में हमारी खूबसूरती को और निखारने का काम ज्वेलरी का होता है। जिसके कारण हमारे वॉडरोब में आपको कई तरह की स्टाइलिश और ट्रेंडी ज्वेलरी मिल जाएगी।

ऐसे में बात अगर पैरों की करें तो इनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम पायल करती हैं। हालांकि पहले एक समय था जब आपको पायल में सिर्फ सिंपल ही डिजाइन मिलते थे, लेकिन अब बाजार में आपको तरह-तरह के डिजाइन वाली पायल देखने को मिल जाएगी। पायल को सोलह श्रृंगार का हिस्सा माना गया है। ऐसे में अगर आप अपनी रेगुलर पायल को पहनकर बोर हो गई हैं तो यह आर्टिकल को जरूर पढ़ें क्यों की आज हम आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी पायल डिजाइन जिन्हें पहनकर आप अपने लुक को और निखार सकती हैं।

बटरफ्लाई पायल डिजाइन

butterfly payal

  • बटरफ्लाई पायल डिजाइन देखने में काफी स्टाइलिश लगती है। ऐसे में अगर आप कुछ यूनिक और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं तो यह पायल डिजाइन आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
  • मार्केट में आपको इस तरह की डिजाइन 400 रुपये से लेकर 700 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।
  • बटरफ्लाई पायल डिजाइन को आप ट्रेडिशनल वियर से लेकर वेस्टर्न वियर तक में ट्राई कर सकती हैं।
  • आप इसमें कलरफुल बटरफ्लाई डिजाइन भी खरीद सकती हैं।

ब्लैक मोती पायल डिजाइन

black moti payal

  • मोती डिजाइन देखने में काफी खूबसूरत और सिंपल लगती है।
  • इस तरह की डिजाइन में आपको हैवी और लाइटवेट दोनों तरह की पायल मिल जाएगी।
  • आप इसमें दूसरे या फिर अपने आउटफिट के मैचिंग के कलर का मोती ले सकती हैं।
  • आप इस पायल डिजाइन को साड़ी और सलवार सूट दोनों के साथ पहन सकती हैं।
  • आप इन्‍हें ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से खरीद सकती हैं।(बिछिया डिजाइन)

इसे भी पढ़ें: बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

पत्ती पायल डिजाइन

patti payal design

  • इस तरह का डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में नजर आ रहा है।
  • इस तरह की पायल में आपको पत्ती डिजाइन बनी देखने को मिल जाएगी।
  • इस तरह की पायल में आप हैवी पत्ती या फिर महीन पत्ती डिजाइन खरीद सकती हैं।
  • साथ ही पट्टी डिजाइन को आप चांदी पायल में भी बन सकती हैं।(नेकलेस डिजाइंस )

इसे भी पढ़ें: आपके पैरों पर खूब जचेंगी ये हैवी पायल डिजाइंस

स्टोन पायल डिजाइन

stone payal

  • स्टोन पायल डिजाइन देखने में काफी प्लेन और क्लासी लगती है।
  • मार्केट में आपको इस तरह की पायल 1000 रुपए तक में आसानी से मिल जाएगी।
  • आप इसे किसी भी फैमिली फंक्शन या फिर डेली वियर के लिए आसानी से कैरी कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

pic credit: youtube, google

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।