यह कहना गलत नहीं होगा कि नेकलेस हमारे पूरे लुक को बदल देता है। इसलिए नेकलेस का शौक महिलाओं में सबसे ज्यादा होता है। कई महिलाओं के वॉर्डरोब में केवल नेकलेस ही मिलते हैं।
क्या आप केवल नेकलेस पहन राजकुमारी लुक पाना चाहती हैं? तो इसके लिए नेकलेस के ये डिजाइन देखें। आज हम आपके लिए ऐसे नेकलेस के डिजाइन लेकर आए हैं जो आपकी साड़ी के साथ खूब जंचेंगे।
जड़कन वर्क देखने में बेहद सुंदर लगता है। खासतौर पर इसमें नेकलेस डिजाइन काफी अच्छे होते हैं। अगर आप लहंगे में राजकुमारी जैसी दिखना चाहती हैं तो यह नेकलेस पहनें। इसमें गुलाबी और हरे रंग के मोती लगे हैं। साथ ही ऊपर की तरफ पर्ल भी लगाए गए हैं। जिससे यह नेकलेस एक दम रॉयल लग रहा है। इसमें डेजी फ्लावर डिजाइन बनाया है और नीचे की तरफ ड्रॉप हैं। यह नेकलेस गोल्ड में आता है।
जड़कन नेकलेस के साथ ईयररिंग्स न पहनें। साथ ही लाइट मेकअप करें। पारंपरिक रॉयल लुक के लिए आप हेयर स्टाइल में खुले बाल रख सकती हैं।
रानी कलर आंखों को सुकून देता है। इसलिए इस रंग के नेकलेस देखने में भी काफी अच्छे लगते हैं। ड्रॉपिंग नेकलेस डिजाइन काफी पॉपुलर है।यह ड्रॉपिंग नेकलेस पहन आप किसी अपसरा से कम नहीं लगेंगी। आपको इसमें कई डिजाइन मिल जाएंगे। जैसे सिंपल मोती वर्क या फिर फ्लोरल डिजाइन। मार्केट में आपको नेकलेस का पूरा सेट भी मिल जाएगा।
लेकिन इस तरह के नेकलेस के साथ छोटे ईयररिंग्स पहनें। इससे आपका लुक बेहद एलिगेंट लगेगा। मार्केट में आपको इसके हजारों डिजाइन मिल जाएंगे। इस तरह के नेकलेस के दाम 1000 रूपये से शुरू हैं। आपको नेकलेस में मल्टीकलर भी मिल जाएंगे, जो ज्यादातर साड़ी पर सूट करेगा।
नेकलेस हमारे पूरे लुक को बदल देता है। इसलिए आपको अपने ज्वेलरी कलेक्शन में नेकलेस के डिफरेंट डिजाइन्स को जरूर ऐड करना चाहिए। आप इस नेकलेस को हैवी एंब्रॉयडरी वाली साड़ी के साथ पहन सकती हैं यहनेकलेस डिजाइनआपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा ।शिमरी आईज के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं। खुले बाल से अपने लुक को कंप्लीट करें। इसका डिजाइन इतना सिंपल और अट्रैक्टिव है कि हर किसी की नजर आप पर ही टिक जाएगी।
इसे भी पढ़ें:ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक ये हल्के नेकलेस डिजाइन्स आपके लिए हो सकते हैं सबसे बेस्ट
राजकुमारी लुक के लिए आपको ट्रेडिशनल नेकलेस पहनना चाहिए। इस तरह के नेकलेस डिजाइन में आपको बॉक्स डिजाइन मिलेंगे। इसे आप एंटिंक ज्वेलरी भी कह सकते हैं। आप चाहें तो फोटो में दिखाए गए डिजाइन को कॉपी कर सकती हैं। (बिछिया डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:इन नेकपीस डिजाइन्स की मदद से अपने ब्राइडल लुक को बनाएं गार्जियस
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।