साड़ी के बाद लहंगा एक ऐसा आउटफिट है जिसे पहनकर हर लड़की डीवा लगती है। खासतौर पर वेडिंग सीजन में लहंगे की डिमांड बड़ जाती है। लहंगे के डिजाइंस इतने प्यारे होते हैं कि ऐसा मन करता है कि सारे लहंगे खरीद लें, लेकिन अगर आप फैशन के मामले में अप टू डेट रहना पसंद करती हैं तो क्या आप यह जानना चाहती हैं कि साल 2023 में कौन से लहंगे डिजाइंस हो सकते हैं ट्रेंड का हिस्सा? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
View this post on Instagram
सीक्वेन वर्क को बेहद पसंद किया जाने लगा है। नए साल में सीक्वेन लहंगा सबसे ज्यादा ट्रेंड कर सकता है। लहंगे में सीक्वेन वर्क आंखों को बेहद अट्रैक्ट करता है। अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं तो आप इस डिजाइन के लहंगे को चुन सकती हैं। सीक्वेन लहंगे में थ्रेड वर्क का काम भी होता है।
इस तरह के लहंगे को पहन आप किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगेंगी। यह लहंगा वजन में थोड़ा सा भारी होता है। इसलिए आप इसके साथ लाइट वेट दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
चिकनकारी लखनऊ की सबसे फेमस ट्रेडिशनल एम्ब्रॉयडरी है। पहले के समय में केवल मलमल के कपड़े पर यह कारीगरी की जाती थी, लेकिन जैसे-जैसे समय बदला सूती के साथ-साथ सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन आदि फैब्रिक पर चिकनकारी का काम किया जाने लगा। (मल्टी-लेयर लहंगा डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें:बहन की शादी के लिए परफेक्ट हैं लहंगे के ये डिजाइंस
इस साल चिकनकारी कुर्तियों से पूरी मार्केट भरी हुई थी। केवल कुर्ते ही नहीं इस वर्क की साड़ियां भी खूब पसंद की गई। लहंगा एक ऐसा आउटफिट है जिसके प्रति प्यार कभी कम नहीं होता है। इसलिए हर साल मार्केट में नए-नए लहंगे डिजाइन आते हैं।
साल 2023 में भी लहंगे का क्रेज देखने को मिलेगा। इस फोटो में नोरा फतेही ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर ब्लश पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। इस लहंगे पर गोल्ड सीक्वेन स्पार्कल से चिकनकारी वर्क किया गया है।
इसे भी पढ़ें:मॉडर्न लुक पाने के लिए ट्राई करें स्लिट कट लहंगे के ये डिजाइंस
View this post on Instagram
आरी वर्क का काम मुगल काल से किया जाता आ रहा है। इसमें एक वुडन फ्रेम को कपड़े पर रखकर कसकर खींचा जाता है। इसमें क्रोसेट सुई का इस्तेमाल होता है, जिससे आरी का काम किया जाता है। नए साल में अगर आप चाहती हैं कि फैशन के मामले में एकदम अपडेट रहें तो आरी वर्क वाला लहंगा जरूर खरीदें। यह लहंगा डिजाइन की कीमत ज्यादा है। इसलिए आपको इसे खरीदने के लिए अपने बजट को बढ़ाना पड़ सकता है। (वेलवेट लहंगा डिजाइंस)
View this post on Instagram
फ्लोरल मोटिफ्स यानी ऐसा डिजाइन जिसमें फूल बने होते हैं। इस डिजाइन में लहंगे सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया यह पेल ग्रीन टूल हैंड एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा नए साल में फैशन ट्रेंड का हिस्सा हो सकता है।
आजकल लहंगे में लाल रंग के बजाय पेस्टल कलर्स को बेहद पसंद किया जाने लगा है। पिंक, ग्रीन और व्हाइट कलर के लहंगे 2023 में ट्रेंड कर सकते हैं। इसके अलावा मार्केट में आपको आइवरी कलर के लहंगे भी देखने को मिलेंगे। यह कलर सिंपल के साथ-साथ आपको एलिगेंट लुक देगा। इसलिए आपको अपने कलेक्शन में इस रंग के लहंगे को जरूर शामिल करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram- houseofmasaba & manishmalhotraworld
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।