बहन की शादी के लिए परफेक्ट हैं लहंगे के ये डिजाइंस

आजकल कई तरह के लहंगे मार्केट में आपको नजर आएंगे, लेकिन इसे खरीदने से पहले आपको अपने बॉडी टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है।

lehenga for sister wedding hindi

आजकल कई तरह के लहंगे मार्केट में आपको नजर आएंगे, लेकिन इसे खरीदने से पहले आपको अपने बॉडी टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है।शादी के फंक्शन में जाने के लिए हम न जाने कितनी ही तरह की शॉपिंग करते हैं। जब बात अपने घर कि शादी की हो तो जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाती हैं।

बात अगर अपनी बहन की शादी की करें तो कई बार हम अपने लिए परफेक्ट लहंगा खरीदते समय बेहद कंफ्यूज हो जाती हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं लहंगे के कुछ लेटेस्ट डिजाइन, जिन्हें आप अपनी बहन की शादी के लिए कर सकती हैं ट्राई और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत। साथ ही बताएंगे उनसे जुड़ी स्टाइलिंग टिप।

हैवी एंब्रॉयडरी वाला सीक्विन लहंगा

embroidery lehenga design

बता दें कि आजकल इस तरह के वर्क वाले लहंगे काफी चलन में हैं। इस तरह का लहंगा लगभग हर तरह के बॉडी टाइप पर आसानी से सूट करता है। साथ ही देखने में बेहद क्लासी भी नजर आता है। ऐसा लहंगा आपको करीब 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। (स्लिट कट लहंगे के डिजाइंस)

HZ Tip : ऐसे डिजाइन वाले लहंगे के साथ ज्वेलरी के लिए स्टोन वाली या डायमंड ज्वेलरी को कैरी करें। साथ ही मेकअप के लिए न्यूड या पीच कलर का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें :परफेक्ट लुक के लिए इस दिवाली नेट साड़ी को चुनें, देखें डिजाइंस

फ्लोरल लहंगा

floral lehenga designs

आजकल फूल-पत्ती डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस तरह का डिजाइन आप संगीत के फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। इससे मिलता-जुलता लहंगा आपको करीब 3000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। (शर्ट स्टाइल ब्लाउज के डिजाइंस)

HZ Tip : इस तरह का लहंगे के साथ आप हैवी इयररिंग्स को कैरी करें। साथ ही बालों के लिए स्लीक ओपन हेयर स्टाइल को चुनें। अगर आप चाहे तो बालों के लिए कर्ल्स भी करवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :अलमारी में बंद पड़ा है शादी में पहना हुआ ब्राइडल लहंगा तो इस तरह से करें उसे स्टाइल, दिखेंगी स्टाइलिश

मिरर वर्क लहंगा

mirror work lehenga designs

मिरर वर्क एवरग्रीन फैशन है। बता दें कि इससे मिलता-जुलता लहंगा आपको करीब 5000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। साथ ही इस तरह का लहंगे के साथ आप बालों के लिए ब्रैड हेयर स्टाइल को चुनें।

HZ Tip : अगर आप पतली हैं तो ऐसा डिजाइन आप पर खूब जचेगा। साथ ही ज्वेलरी के लिए आप डायमंड या पर्ल ज्वेलरी को चुन सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको बहन की शादी के लिए लहंगे के ये लेटेस्ट डिजाइंस पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें। साथ ही साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे एनी आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Courtesy : vastraqueen, azafashions, ogaan
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP