शादी के लहंगे का क्रेज तो हर दुल्हन को होता है और शादी के तय होने के साथ ही दुल्हन अपने लिए लहंगे की डिजाइंस भी देखने लग जाती हैं। खूबसूरती की पैमाने पर जब लहंगे को आंका जाता है, तो उसकी चोली, दुपट्टा, एम्ब्रॉयडरी आदि के साथ-साथ लहंगे में लगी लटकन को भी देखा जाता है। इसलिए आजकल लहंगे की लटकन में कई वैरायटी और डिजाइंस आने लगे हैं। कई दुल्हनें तो अपने लहंगे को पर्सनलाइज्ड करवाने के लिए उसकी लटकन पर काफी अच्छा वर्क भी कराती हैं। अगर आपकी भी जल्द ही शादी होने वाली है और आप अपने ब्राइडल लहंगे की लटकन में कुछ खास करवाना चाहती हैं, तो आज हम आपको लटकन के कुछ अमेजिंग आइडियाज देंगे, जो आपके लिए मददगार साबित होंगे।
इसे जरूर पढ़ें: सब्यासाची मुखर्जी ने इन 7 सेलिब्रिटी दुल्हनों के लिए डिजाइन किए हैं लहंगे
आपने लव स्टोरी लहंगे और कलीरे के बारे में तो सुना होगा, मगर आप चाहें तो लहंगे की लटकन में भी स्टोरी टेलिंग डिजाइन करवा सकती हैं। आप तस्वीर में देख सकती हैं कि कैसे दुल्हन और दूल्हे का नाम, लव स्टोरी की डिटेल्स और पवित्र शब्दों को लटकन में ऐड ऑन किया गया है। आप अपनी शादी की डेट, वेडिंग स्लोगन, शुभ मंत्र आदि को भी लटकन में डिजाइन करवा सकी हैं। इतना ही नहीं, आप अपने लहंगे की लटकन में हिंदी की जगह अंग्रेजी के शब्दों को भी लिखवा सकती हैं। इस तरह की लटकन आपके लहंगे को भी पर्सनलाइज्ड बनाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: 'प्लस साइज' दुल्हन अपने लिए ब्राइडल लहंगा चुनते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
तस्वीर में आप देख सकती हैं कि लटकन में पपेट बना है। इस तरह की लटकन आपके लहंगे को राजस्थानी लुक देगी। पपेट की डिजाइन आप अपने मनमुताबिक चुन सकती हैं और इसके साइज को भी अपने हिसाब से तय कर सकती हैं। पपेट लटकन आपके लहंगे को नया अंदाज भी देगी, साथ ही सभी का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित करेगी। अगर आप लहंगे में पपेट लटकन लगवा रही हैं, तो साथ ही उसमें 'बन्ना-बन्नी, दूल्हा-दुल्हन, या अपना और अपने पति का नाम' भी लिखवा सकती हैं।
अगर आपका लहंगा बहुत ज्यादा हैवी है और आप उसमें लाइट वेट लटकन लगवाना चाहती हैं, तो आपको यह तस्वीर जरूर देखनी चाहिए और केवल कपड़े की लटकन का प्रयोग करना चाहिए। आप हल्का-फुल्का स्टोन वर्क भी लटकन में करवा सकती हैं। इससे आपकी लटकन डिजाइनर लगेगी। बेस्ट होगा कि लहंगे की एंब्रॉयडरी से मैच करती हुई डिजाइन या स्टोन वर्क ही लटकन में करवाएं। इस तरह की लटकन आपके हैवी वेट लहंगे के लुक को भी बैलेंस करती है।
यह लटकन की बहुत ही सिंपल डिजाइन है। अगर आप बहुत अधिक डिजाइनर लटकन लहंगे में नहीं लगवाना चाहती हैं, तो आप केवल अपना और अपने पति का नाम लटकन पर एम्ब्रॉयडरी के द्वारा लिखवा लें। इससे आपका लहंगा भी पर्सनलाइज्ड हो जाएगा। बेस्ट बात तो यह है कि इस तरह की लटकन को डिजाइन करवाना भी आपके लिए आसान होगा।
अगर आप बहुत ही अलग तरह की डिजाइनर लटकन अपने लहंगे में लगवाना चाहती हैं, तो आप जरी और मोती वर्क से किसी खूबसूरत इमारत का पैच बनवा कर उसे लटकन में लगवा सकती हैं। इस तस्वीर में मॉडल ने ताजमहल को अपने लहंगे की लटकन में डिजाइनर अंदाज में ऐड ऑन करवाया है, जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। इसकी जगह आप एफिल टावर को भी लटकन में डिजाइन करवा सकती हैं।
लटकन की यह डिजाइन आपको ऑनलाइन भी 50 से 500 रुपए तक मिल जाएंगी। यदि आपको ऊपर बताई गई डिजाइन पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Kiran deep photography, shaadisaga, Jayanti reddy label, Krafterina, Krafterina, twisted__threads
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।