herzindagi
shloka mehta love story lehenga

Love Story Lehenga: क्या आप जानना चाहेंगी नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता का संगीत का लेहंगा क्यों था खास?

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने श्लोका अंबानी से कर ली है। शादी के बाद श्लोका के संगीत सेरिमनी के लेहंगी की तस्वीर सामने आई है। 
Editorial
Updated:- 2019-04-09, 16:34 IST

देश सबसे बड़े बिजनेस मैन मुकेश अंबानी और सबसे बड़े हीरा व्यापारी रसेल मेहता अब रिश्तेदार है। दोनों के बच्चों आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी हो चुकी है। 9 मार्च  2019 को दोनों की शादी एक भव्य समारोह के साथ संपन्न हुई थी। दोनों की शादी के फंक्शन महीने भर पहले से ही शुरू हो गए थे। दोनों के संगीत की पार्टी रखी गई थी। एक पार्टी में श्लोका मेहता ने बेहद खूबसूरत लेहंगा पहना था। इस लेहंगे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि श्लोका का यह लहेंगा क्यों है खास। 

shloka and akash love story and wedding

श्लोका मेहता का लव स्टोरी लेहंगा 

नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता ने अपने संगीत में फैशन डिजाइनर क्रेशा बजाज का डिजइन किया हुआ लेहंगा पहना था। इस लेहंगे की सबसे बड़ी खासियत थी कि इस लेहंगे पर श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की पूरी लव स्टोरी को एम्ब्रॉडरी के जरिए लेहंगे में ढाला गया था। इसके साथ ही इस लेहंगे पर 50 हजार क्रिस्टल लगे थे। पर्पल कलर के ऑफ शोल्डर लेहंगे में श्लोका मेहता काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

इस लेहंगे पर सीक्वेंस वर्क, मिरर वर्क और पर्ल वर्क भी किया हुआ था, जो इस लेहंगे को आम लेहंगों अलग बना रहा था। आपको बता दें कि फैशन डिजाइनर क्रेशा बजाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद ही इस लेहंगे के बारे में बताया है। श्लोका से पहले क्रेशा बजाज ने साउथ की हिरोइन की साड़ी में भी पूरी लवस्टोरी लिखी थी। फेमस एक्ट्रेस समंथा अक्कीनेनी भी अपनी सगाई पर क्रेशा बजाज द्वारा डिजाइन की गई ऐसी ही साड़ी पहनी थी जिसमें उनकी पूरी लव स्टोरी थी।

akash ambani shloka mehta bond

श्लोका का ब्राइडल लहंगा 

श्लोका मेहता का ब्राइडल लहंगा मशहूर फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया। लहंगे में खासियत के बारे में बात करें तो लहंगे पर जालीदार कारीगरी की गयी थी। रेड और गोल्डन कलर के लहंगे के साथ श्लोका मेहता ने दो दुपट्टे कैरी किये थे।

 

श्लोका मेहता का एक ब्राइडल दुपट्टा को लहंगे के मैचिंग का ही था जिसे लहंगे और चोली की तरह डिज़ाइन किया गया था। श्लोका मेहता ने दूसरा दुपट्टा सिर पर ओढ़ा था। दूसरा दुपट्टा लाल नेट का था जिस पर गोल्डन ज़रदोज़ी का काम हुआ था। 

 

 

 

View this post on Instagram

The absolutely lovely @shloka11 at her Sangeet in a Crystal Lovestory Lehenga detailing her and Akash’s entire story! Hand embellished with over 50,000 crystals, sequins and glass beads. . . #love #bridaldiaries #lovestorylehenga #kreshabajaj #kreshabajajofficial @kreshabajaj

A post shared by Krésha Bajaj (@kreshabajajofficial) onApr 5, 2019 at 10:44pm PDT

आकाश और श्लोका की लव स्टोरी 

आकाश अंबानी अपनी वाइफ श्लोका मेहता को पहले से ही जानते थे। यूं कह सकते हैं दोनों बचपन से ही एक दूसरे को पसंद करते थे।  श्लोका और आकाश एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे और एक दूसरे के दोस्त भी थे। स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद दोनों अलग-अलग देश चले गए। वहां जाकर आगे की पढ़ाई की। मगर दोनों की दोस्ती बरकरार रही। श्लोका की बड़ी बहन ईशा अंबानी की बहुत अच्छी दोस्त थीं। इस कारण श्लोका का भी अंबानी फैमिली में आना जाना था। 

 

नीता अंबानी ने भी एक मीडिया संस्थान को बयान देते हुए कहा था, ' आकाश के लिए श्लोका से अच्छी लड़की और कोई हो ही नहीं सकती है। मैं श्लोका को तब से जानती हूं जब वो 4 साल की थी। तब से लेकर आज तक में श्लोका में काफी बदलाव हुए मगर उसके चहरे की मासूमियत अभी भी वैसी ही है। मैं बहुत खुश हूं कि जिस बच्ची को मैं इतना पसंद करती थी वहीं आज मेरे घर की बहु बनने जा रही है। मैं और पूरा अंबानी परिवार श्लोका का स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहा है। ' फिलहाल दोनों की शादी धूमधाम से हुई है। और दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।