आजकल लोग हैवी ऑउटफिट की जगह सिंपल की तरह ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। दरअसल, आज बाजारों में सिंपल साड़ी और ब्लाउज को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कई तरह की एक्सेसरीज आ रही हैं। जिनकी मदद से हम अपने ऑउटफिट को खूबसूरत बना लेते हैं। यानि आजकल लोग अपने इंडियन हो या वेस्टर्न हर अटायर के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आ रहे हैं। यदि आप भी अपनी किसी प्लेन साड़ी या ब्लाउज को गॉर्जियस लुक देने का सोच रही हैं, तो इस आर्टिकल के जरिए आपको मदद मिल सकती है।
आजकल साड़ी और ब्लाउज में ब्रोच लगाने का काफी ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लोग अपने सिंपल साड़ी और ब्लाउज को ब्रोच से स्मार्ट टच दे रहे हैं। यह आपको कई तरह के डिजाइन और पैटर्न में आसानी से मिल जाते हैं। यह आपको कम से ज्यादा बजट में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। यदि आपके पास भी ऐसी कोई प्लेन साड़ी या ब्लाउज है, तो आप उसको इन ब्रोच की मदद से न्यू लुक दे सकती हैं। आइए देखें कुछ यूनिक डिजाइन और पैटर्न।
मल्टी लेयर ब्लाउज ब्रोच
आपके पास यदि कोई इस तरह का प्लेन सिल्क ब्लाउज है, तो आप उसके बैक में इस तरीके का मल्टी लेयर ब्रोच लगा सकती हैं। इनको लगाने के लिए आपको टेलर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन्हें आप खुद से टक कर सकती हैं। यह आपके प्लेन ब्लाउज को गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगा। इनको आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से खरीद सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Red Saree: सिंपल सी दिखने वाली लाल साड़ी को इन टिप्स की मदद से दें पार्टी लुक
स्टोन ब्रोच
आजकल इस तरह के स्टोन ब्रोच भी काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। इसको आप अपनी साड़ी के मैचिंग का या कंट्रास्ट में भी खरीद सकती हैं। इसको आप अपनी प्लेन साड़ी के पल्लू पर टक करके अपना लुक अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आप चाहे तो लाइट कलर की साड़ी के साथ डार्क या डार्क कलर की साड़ी के साथ लाइट कलर का ब्रोच लगा सकती हैं। यह आपको 500 से 1000 तक की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।
पर्ल ब्रोच
पर्ल ब्रोच भी काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन्स और पैटर्न मिल जाएंगे। इस ब्रोच को आप किसी भी खास मौके और खुद को ब्यूटीफुल लुक देने के लिए कर सकती हैं। इसको पल्लू पर लगाने से वो सधा रहता है। कुछ लोग साड़ी की प्लेट्स पर भी ब्रोच लगा लेते हैं। इसको आप अपनी साड़ी के मैचिंग के अनुसार सलेक्ट कर सकती हैं। यह आपको 500 से 800 तक की रेंज में मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Fancy Blouse Designs: डोरी वाले ब्लाउज को कहें बाय-बाय, बनवाएं ये डिजाइन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: amazon/myntra/Pay Per E-Com/SANNIDHI/YouBella/sanjog/SANNIDHI/
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों