हम सभी लड़कियां लेटेस्ट ट्रेंड्स के हिसाब से खुद को स्टाइल करने की कोशिश करती हैं। खूबसूरत दिखने के लिए, हम मुमकिन कोशिश करना, लगभग सभी लड़कियों को पसंद होता है। गर्मियों में चिकनकारी कुर्तियां काफी ट्रेंड में रहती हैं। यह एक ऐसा चलन है, जो कभी आउटडेटेड नहीं होता है। चिकनकारी कुर्तीज के साथ, आप कई तरह की एक्सेसरीज को स्टाइल कर सकती हैं। इन कुर्तीज के साथ, झुमकी खूब जचती हैं। अगर आपका फेस राउंड शेप में है और आप चिकन की कुर्ती पहन रही हैं, तो आपको इन झुमकी डिजाइंस को ट्राई करना चाहिए। इससे आप बेहत खूबसूरत नजर आएंगी।
मिरर वर्क झुमकी, चिकनकारी कुर्ती को काफी खूबसूरती के साथ कॉम्प्लिमेंट करती है। इस तरह की झुमकी, आपको कई साइज और पैटर्न में मिल जाएंगी। इस तरह की झुमकी डिजाइन, लगभग सभी फेस के साथ आसानी से सूट करती हैं। ये झुमकी आपको मार्केट में 100-150 रूपये में आसानी से मिल जाएंगी।
मीनकारी वर्क वाले इयररिंग्स यूं तो काफी महंगे मिलते हैं। लेकिन, इस तरीके के मिलते-जुलते डिजाइंसस आपको सिल्वर ज्वेलरी में भी देखने को मिल जाएंगे। इसमें बारीक पर्ल्स आपके चिकनकारी लुक के साथ में बेस्ट नजर आएंगे। इस तरह के स्टड्स आपको मार्केट में लगभग 100 रुपये में मिल जाएंगे। खासकर, ब्लैक चिकनकारी कुर्ते के साथ, ये इयररिंग्स काफी खूबसूरत नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- इन झुमकी डिजाइंस में खिल जाएगी आपके चेहरे की खूबसूरती
पर्ल वर्क एक्सेसरीज, किसी भी सूट डिजाइंस के साथ काफी खूबसूरत लगती हैं। पर्ल वर्क के साथ, ऑक्सीडाइज डिजाइन में आपको इसमें कई कलर्स और साइज देखने को मिल जाएंगे। राउंड फेस शेप पर इस तरह के चेन डिजाइन, काफी खूबसूरत लुक देने में मदद करता है। इस तरह का डिजाइन चबी फेस शेप को भी कॉम्प्लिमेंट करता है। ये इयररिंग्स आपको मार्कट में 100-120 रूपये में आराम से मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- चिकनकारी कुर्ती के साथ वियर करें ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के ये ट्रेंडी डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत
अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Myntra
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।