त्योहारों का मौसम आ गया है और महिलाओं ने अपने लिए शॉपिंग भी शुरू कर दी है। डिजाइनर कपड़ों के साथ-साथ महिलाएं त्योहार के इस सीजन में ज्वेलरी खरीदने से भी पीछे नहीं हटती हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा इस सीजन में महिलाएं इयररिंग्स की शॉपिंग करती हैं।
बाजार में आपको इयररिंग्स में एक से बढ़कर एक इयररिंग्स डिजाइंस मिल जाएंगे, मगर इस वक्त सबसे ज्यादा जो चलन में हैं उनमें झुमकियां महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं।
हम आपको पहले भी झुमकियों की बहुत सी डिजाइंस दिखा चुके हैं, मगर गोल्ड झुमकियों की बात ही कुछ और होती है। आपको असली गोल्ड और आर्टिफीशियल दोनों में ही झुमकियां मिल जाएंगी। आप चाहें तो ऑर्डर पर भी अपने लिए खास झुमकियां बनवा सकती हैं।
आज हम आपको कुछ झुमकियों की डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्हें आप इस फेस्टिव सीजन में अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Jewellery Tips : अपनी प्लेन साड़ी के साथ ट्राई करें ये ज्वेलरी डिजाइन, दिखेंगी लाजवाब
इसे जरूर पढ़ें- Jewellery Designs : इस ओणम पर ट्राई करें ये झुमकी डिजाइंस, देखें तस्वीरें
सिंपल झुमकी डिजाइंस में आपको शॉर्ट, लॉन्ग और मीडियम हर तरह की डिजाइंस मिल जाएंगी। इन्हें आप केवल एथनिक ही नहीं बल्कि वेस्टर्न लुक के साथ भी कैरी कर सकती हैं। यह दिखने में टॉप्स नुमा नजर आती हैं और इन्हें कैरी करना भी आसान होता है। बाजार में आपको 50 रुपये से लेकर 250 रुपये तक में ये झुमकियां मिल जाएंगी।
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।