Jewellery Designs: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का फैशन आजकल काफी ट्रेंड कर रहा है। लड़कियां गोल्ड या फिर कलरफुल ज्वेलरी पहनने से ज्यादा इसे वियर करना पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के आउटफिट के साथ वियर किया जा सकता है। इसकी खास बात ये होती है कि इसमें आपको लॉन्ग, शॉर्ट और चोकर नेकलेस के अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे। इस बार इस ज्वेलरी को चिकनकारी सूट के साथ वियर करें। ये काफी अच्छी लगेगी, साथ ही आप सबसे अलग नजर आएगी।
अग आपको कुछ नया ट्राई करना है तो इसके लिए आप लॉन्ग नेकलेस सेट को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको नीचे की तरफ एक बड़ा सा पेंटेंड मिलेगा। जिसमें हैवी वर्क हुआ होगा। इसके साथ सिंपल सी चेन जो इसके साथ काफी अच्छी लगेगी। इस तरह के नेकलेस सेट को आप अपने चिकनकारी सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहे तो छोटे पेंडेंट वाले सेट को भी खरीद सकती हैं और स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सेट आपको मार्केट में 100 से 200 रुपये में मिल जाएंगे।
HZ Tips: चिकनकारी सूट के साथ-साथ आप इसे कॉटन प्रिंट साड़ी के साथ पेयर करके वियर कर सकती हैं।
अगर आपकी चिकनकारी कुर्ती का नेक डिजाइन डीप है तो उसके साथ आप चोकर नेकलेस वियर कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस (मल्टी लेयर नेकलेस) काफी अच्छे लगते हैं स्टाइलिश लुक क्रिएट करते हैं। इसमें आपको सिंपल के साथ-साथ हैवी डिजाइन भी मिल जाते हैं। मार्केट से खरीदने पर यह आपको 100 से 250 रुपये में मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Pearl Jewellery Design Ideas: ज्वेलरी का रखती हैं शौक तो ट्राई करें पर्ल नेकलेस के ये ट्रेंडी डिजाइन
HZ Tips: आप इसे साड़ी के साथ या फिर क्रॉप टॉप विद श्रग के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
कुर्ती के साथ कई बार ज्वेलरी सेट अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में आप सिर्फ बैंगल्स को भी स्टाइल कर सकती हैं। चिकनकारी कुर्ती (नेकलेस डिजाइन) के साथ ये काफी अच्छे लगते हैं। इसमें आपको डिजाइन भी कई सारे मिल जाते हैं। आप इस फोटो में दिखने वाले बैंगल्स को वियर कर सकती हैं। मार्केट से खरीदने पर आपको इसमें अलग-अलग डिजाइन भी मिल जाते हैं, जिन्हें आप 250 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Jewellery Designs: सिल्क साड़ी के साथ खूब जचेंगी ज्वेलरी की ये डिजाइंस
इन ज्वेलरी डिजाइन को इस बार चिकनकारी कुर्ती के साथ वियर करें और अपने लुक को परफेक्ट तरीके से क्रिएट करें। आप खूबसूरत नजर आएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।