herzindagi
Pearl neck piece design

Pearl Jewellery Design Ideas: ज्वेलरी का रखती हैं शौक तो ट्राई करें पर्ल नेकलेस के ये ट्रेंडी डिजाइन

अगर आपको पर्ल ज्वेलरी पसंद है तो इन डिजाइन को भी आप अपने वेडिंग आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। जिसके बाद आपका लुक लगेगा रॉयल।
Editorial
Updated:- 2023-05-04, 17:34 IST

जब भी ज्वेलरी की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान पर्ल पर जाता है। कई महिलाएं अपने एथनिक और ट्रेडिशनल लुक को और ज्यादा ग्रेसफुल बनाने के लिए हैवी ज्वेलरी की जगह पर्ल नेकलेस पहनना पसंद करती हैं। पर्ल से बने नेकलेस दिखने में काफी रॉयल देते हैं साथ ही पहनने में काफी कंफर्टेबल भी होते हैं।

इस तरह के नेकलेस हर तरह के आउटफिट के साथ अच्छे से पहन लिए जाते हैं। अगर आप भी सर्च कर रही हैं पर्ल नेकलेस तो इन डिजाइन से ले सकती हैं आइडिया।

मल्टी लेयर नेकलेस

Multilayer necklace

अगर आप हैवी वर्क वाली ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं तो ऐसे में आप मल्टी लेयर पर्ल नेकलेस को ट्राई कर सकती हैं। ये किसी बड़े और खास ओकेजन पर पहने जाते हैं। इस तरह की ज्वेलरी आप साड़ी या सूट के साथ पहने तो इसकी खूबसूरती और ज्यादा उभर कर आएगी। ऐसे डिजाइन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से मिल जाएंगे।

स्टोन स्टड वाइट पर्ल नेकलेस

Stone sud necklace

अगर आप शादी में जा रही हैं तो इस तरह के पर्ल नेकलेस को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस दिखने में हैवी होते हैं साथ ही आपके आउटफिट को और ज्यादा ट्रेडिशनल दिखाते हैं। इसमें आपको ड्रॉप इयररिंग्स का ऑप्शन मिलेगा। आप चाहे तो इसके साथ मेचिंग बैंग्लस भी पहन सकती हैं।

टिप्स: इस तरह के नेकलेस डिजाइन सिल्क साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन सेलिब्रिटीज के पोल्की नेकलेस डिज़ाइन से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

चोकर नेकलेस

Chokar necklace

चोकर नेकलेस सिर्फ खास मौके पर पहने जाते हैं। इस तरह के नेकलेस ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ काफी अच्छा लगता है। इसमें सिंपल डिजाइन के चोकर भी मिल जाते हैं साथ ही स्टोन वर्क डिजाइन भी आप इसमें खरीद सकती हैं। कई महिलाएं होती हैं जो इसे अपनी ड्रेस के हिसाब से कलरफुल मोती के साथ बनवा लेती हैं। इस तरह के नेकलेस को आप लहंगे के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के डिजाइनर पीस आपको मार्केट में कम दाम में मिल जाएंगे।

पर्ल कुंदन नेकलेस

Kundan necklace

आजकल डबल नेकलेस का ट्रेंड काफी चल रहा है। पर्ल कुंदन सेट उन्हीं डिजाइन में से एक है। ये सेट पर्ल और कुंदन को साथ मिलाकर बनाए जाते हैं जो ज्यादातर आपको वाइट, ग्रीन या रोज गोल्ड में नजर आ जाएंगे। इस तरह के सेट ज्यादातर महिलाएं हैवी आउटफिट के साथ पहनना पसंद करती हैं लेकिन कई महिलाएं सिंपल आउटफिट के साथ इसे पहनती हैं ताकि उनका लुक क्लासी लगे।

टिप्स: आप इसे अपने आउटफिट और ओकेजन के हिसाब से पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बेस्ट फ्रेंड की शादी में ट्राई करें ये नेकलेस डिजाइन, लगेंगी सबसे अलग

पर्ल ज्वेलरी को आप किस तरह से स्टाइल करती हैं इसकी जानकारी हमारे कमेंट सेक्शन में जरूर शेयर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Credit: Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।