जाह्नवी कपूर की खूबसूरती को देखकर आजकल हर कोई उनका फैन हो गया है। साथ ही, फिल्मों में की जाने वाली एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आती है। लेकिन आजकल वो अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल नजर आती हैं। हाल ही में वो अंबानी परिवार के वेडिंग फंक्शन में लहंगा लुक में नजर आई थी। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। ऐसे और भी कई सारे लुक्स हैं जिन्हें आप अपनी दोस्त की शादी में ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अनंत और राधिका मर्चेंट के वेडिंग फंक्शन में लहंगा स्टाइल किया। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस लहंगा को अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। इस लहंगे में मल्टी कलर वर्क से काम किया गया है। साथ ही इसमें जो खास चीज को लगाया गया है, वो है व्हाइट शेल का इस्तेमाल किया गया है। इसे पूरे लहंगे में डिजाइन की आउटलाइन करने के लिए लगाया गया है। इससे लहंगे सबसे अलग लग रहा है। इसमें थ्रेड वर्क भी किया गया है। लहंगे के साथ-साथ इसका दुपट्टा भी बेहद खास है। इसमें भी कट वर्क बॉर्डर के साथ डिजाइन को क्रिएट किया गया है। आप भी ऐसे ही मिलते-जुलते लहंगे को मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं। इससे आपका लुक दोस्त की शादी में अच्छा लगेगा।
View this post on Instagram
दोस्त की शादी में सुंदर दिखने के लिए आप फिश कट लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर ने फिश कट लहंगे को वियर किया है। जिसमें मोर पंख पैटर्न को डिजाइन किया गया है। इस डिजाइन को हाईलाइट करने के लिए इसमें सीक्वेंस वर्क किया गया है, ताकि मोर के पंख का डिजाइन कलर के साथ अच्छे से हाइलाइट हो सके। इसके साथ सीक्वेंस वर्क चुनरी डिजाइन की गई है। साथ ही, ब्लाउज को शिमर के साथ तैयार किया गया है। आप ऐसे डिजाइन वाले लहंगे को फैब्रिक लेकर तैयार करा सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपका लुक स्टाइलिश लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs For Wedding: वेडिंग में स्टाइल करें ये लेटेस्ट डिजाइन लहंगा, लुक दिखेगा अलग
आप अपनी दोस्त की शादी में गोल्ड मैटेलिक सीक्वेंस वर्क लहंगे को वियर कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे भी शादी में अच्छे लगते हैं। साथ ही, इससे आपका लुक स्टाइलिश लगता है। लेकिन इस तरह के लहंगे को आपको रेडीमेड ही खरीदना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि टेलर से बनवाने में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसलिए आप इसे रेडीमेड खरीदें।
अपने दोस्त की शादी में इस तरह के लहंगे को स्टाइल करें। इससे लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। इसके अलावा आपको कुछ नए डिजाइन के लहंगे पहनने को मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: Bridal Lehenga Designs: दुल्हन के लिए खूबसूरत और लाइटवेट लहंगे की ये डिजाइंस देखें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।