शादी हो और हम लहंगा न पहनें ऐसा बहुत कम होता है। जब भी शादी की बात आती है, तो हम लहंगे के बारे में जरूर सोचते हैं। लेकिन तब जब किसी खास की शादी हो। इसके लिए हम अलग से बाजार जाकर खरीदारी करते हैं, ताकि अच्छे डिजाइन को सर्च कर सके। वहीं कई साड़ी लड़कियां ऐसी होती हैं, जो ऑनलाइन डिजाइन को सर्च करके पसंद करती हैं, और बाजार से कपड़ा खरीदकर इसे तैयार करवाती हैं। इसके लिए आप आर्टिकल में दिखाए गए डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक अलग और सुंदर दिखेगा।
काशीदाकारी कालीन प्रिंट लहंगा डिजाइन
अगर आपको किसी खास रिश्तेदार या दोस्त की शादी में जाना है तो इसके लिए आप इस लहंगा लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें अनन्या पांडे ने काशीदाकारी कालीन प्रिंट लहंगा वियर किया है। जिसमें कुंदन वर्क को अच्छे से हाइलाइट किया गया है। इसमें जो वर्क किया गया है। इसकी वजह से लहंगा हैवी नजर आ रहा है। आप इस तरह के लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। लेकिन सेम डिजाइन के लिए आपको कपड़ा लेकर टेलर से तैयार करवाना पड़गा। इसके लिए आप सिल्क फैब्रिक का कपड़ा ले सकती हैं। इससे लहंगे में अलग ग्रेस आएगा।
सीक्वेंस वर्क लहंगा डिजाइन
अगर आपको पेस्टल या लाइट कलर में लहंगा खरीदना है तो यह कलर कॉम्बिनेशन आपको अच्छा लगेगा। इसमें लाइट ग्रे और डार्क का काफी अच्छा कॉम्बिनेशन किया गया है। साथ में इसे हैवी टच देने के लिए सीक्वेंस और मोती लगाएं गए हैं। दुपट्टे में जाली वर्क को क्रिएट किया गया है। इससे ये हैवी नजर आ रहा है। इस तरह के लहंगे को भी आप ज्यादा घेर में तैयार करा सकती हैं। लहंगा अच्छा लगेगा। साथ ही, गर्मी में आपको इसका कलर अजीब नहीं लगेगा।
इसे भी पढ़ें: इन चोली डिजाइन को लहंगे के साथ स्टाइल करें, लगेंगी बेहद खूबसूरत
3डी एम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा
आजकल फ्लोरल प्रिंट लहंगे काफी ट्रेंड में है। मेट गाला हो या शादी फंक्शन यह डिजाइन पसंद किया जा रहा है। इस फोटो में नजर आने वाले लहंगे को आप भी वियर कर सकती हैं। नई नवेली दुल्हन के ऊपर यह लहंगा अच्छा लगेगा। इसमें 3 डी एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है, जिससे पूरे लहंगे में फ्लोरल डिजाइन क्रिएट किया गया है। ब्लाउज में भी बहुत बारीकी से इस वर्क को किया गया है, ताकि लहंगा हैवी लगे। चुन्नी में सिंपल बॉर्डर पर वर्क किया है। आप भी इस तरह के लहंगे को वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा।
शादी में पहनने के लिए इन लहंगा डिजाइन को ट्राई करें। इसमें लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, नए डिजाइन को ट्राई करने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Lehenga Looks: इन सेलेब्स की तरह संगीत फंक्शन में स्टाइल करें लहंगा, लगेंगी खूबसूरत
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Tarun Tahiliani
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों