लहंगा पहनना हर लड़की को पसंद होता है। लेकिन जब दोस्त की शादी का मौका हो तो इसके लिए हम अलग-अलग डिजाइन को ट्राई करते हैं। कई बार फेब्रिक लेकर हम लहंगे को डिजाइन करते हैं। इस बार सिंपल डिजाइन वाले लहंगे को नहीं बल्कि ब्लेजर के साथ लहंगा को वियर करें। इसमें आप सबसे अलग और यूनिक लगेंगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के ब्लेजर लहंगा आप वियर कर सकती हैं।
अगर आपको फ्लोरल प्रिंट आउटफिट पहनना पसंद है तो इसके लिए आप फ्लोरल प्रिंट ब्लेजर लहंगा वियर कर सकती हैं। गौहर खान ने इसी तरह के लहंगे को वियर किया हुआ है। जिसे Gazal Gupta द्वारा डिजाइन किय गया है। आप इस तरीके के लहंगे अपनी दोस्त की शादी में पहन सकती हैं। इसमें आप ब्लेजर को प्रिंटेड और ब्लाउज को सेम डिजाइन के फेब्रिक से तैयार करें। लहंगे में थोड़ा कम प्रिंट लें, ताकि आउटफिट लुक सही लगे। इसे आप वेलवेट कपड़े और साटन कपड़े में तैयार करा सकती हैं।
आप चाहे तो दोस्त की शादी में प्रिंटेड की जगह प्लीट्स डिजाइन वाले लहंगे को वियर कर सकती हैं। इसके लिए आपको फेब्रिक (ब्लाउज स्टाइलिंग टिप्स) भी इसी तरीके का खरीदना है।ष बस आप ब्लेजर के लिए इस तरह के प्रिंट को ले सकती हैं, ताकि आपको लहंगा अट्रैक्टिव लगे। इसके अलावा नीचे की स्कर्ट को लेयर के साथ डिजाइन कराएं। मार्केट से ऐसे लहंगे आपको काफी ढूंढने पर मिलेंगे। इससे बेहतर है कि आप कपड़ा खरीदकर इसे तैयार कराएं।
इसे भी पढ़ें: स्टाइलिश और बोल्ड दिखने के लिए बेस्ट रहेंगे हॉल्टर नेक के ये ब्लाउज डिजाइंस
थ्रेड वर्क आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे भी आप ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको ब्लाउज में थ्रेड वर्क मिलेगा, साथ में ब्लेजर (स्टाइलिंग हैक्स) पर भी यही वर्क किया गया होगा और नीचे वाले लहंगे पर भी ऐसे ही वर्क से फ्लावर या फिर लीफ डिजाइन क्रिएट किए जाएंगे। इस तरीके के लहंगे को आप बाजार से खरीद सकती हैं जो आपको 3000 से 4000 रुपये में मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Sharara Suit Designs: बसंत पंचमी के मौके पर खूब जचेंगे शरारा सूट के ये खास डिजाइंस
ब्लेजर लहंगे को इस बार अपने दोस्त की शादी में वियर करें। इससे आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा। इसे आप अपने हिसाब से कस्टमाइज्ड भी करा सकती हैं वरना आप चाहे तो मार्केट से खरीद सकती हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra/ Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।