Fashion Hacks: स्टाइलिश दिखना हम सभी को काफी पसंद होता है। लेकिन इसके लिए मेहनत भी उतनी ही करनी पड़ती है। इसके लिए कई लोग अपनी बॉडी को सही रखने पर काम करते हैं तो कुछ लोग अपने आउटफिट के साइज को ही चेंज कर लेते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस आर्टिकल में बताए गए हैक्स की मदद से आप अपने टमी को आसानी से छुपा सकती हैं और पतली लग सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं इन तरीकों के बारे में।
अगर आपको अपने पेट की चर्बी को छुपाना है तो इसके लिए आप अपने आउटफिट के साथ लॉन्ग कोट या फिर ब्लेजर को स्टाइल करें। इससे आप स्लिम लगेंगी साथ ही आपका पेट भी बाहर नजर नहीं आएगा। इसे आप किसी भी ड्रेस के साथ, सूट, साड़ी या फिर जींस और टॉप के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। कोट हर एक आउटफिट के साथ अच्छा लगेगा। आपको भी इसे जरूर वियर करना चाहिए। यह ब्लेजर मार्केट में आपके 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।
अगर आपको लगता है कि वेस्टर्न कपड़ों में आपका पेट ज्यादा नजर आता है तो इसके लिए आप ओवर साइज शर्ट को (फैशन टिप्स) वियर कर सकती हैं। इसे आप शॉट्स के साथ या फिर जींस टॉप के ऊपर पहन सकती हैं। इसमें आप प्रिंटेड शर्ट, प्लेन या फिर डबल कलर वाली शर्ट ले सकती हैं। यह भी काफी अच्छी लगती हैं, साथ ही स्टाइल करने के बाद आपका लुक परफेक्ट तरीके से क्रिएट करती हैं। इस तरीके की शर्ट आपको मार्केट में 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Old Saree Hacks: पुरानी सिल्क की साड़ी के बॉर्डर को इस तरह करें इस्तेमाल
स्लिम लुक क्रिएट करने के लिए आप लॉन्ग वेस्ट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको फुल स्लीव्स, कट स्लीव्स और हाफ स्लीव्स हर तरह (ब्लाउज डिजाइन) के वेस्ट मिल जाएंगे, जिन्हें वियर करके आप अपने लुक को परफेक्ट तरीके से क्रिएट कर सकती हैं। इसमें काफी सारे डिजाइन भी मिल जाएंगे। मार्केट से खरीदने पर ये आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएंगे।
इन तरीकों से आप लग सकती हैं स्लिम आपको इन हैक्स को जरूर ट्राई करना चाहिए। आप चाहे तो कलर को भी चेंज कर सकती हैं जिससे आप पतली नजर आए।
इसे भी पढ़ें: Basant panchami Outfits: बसंत पंचमी पर पहनें ये इंडो वेस्टर्न येलो आउटफिट्स, लगेंगी खूबसूरत
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Myntra/ Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।