गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अंबानी फैमिली की महिलाएं दिखीं इस खास अंदाज में

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर नीता अंबानी से लेकर श्लोका मेहता का लुक देखने लायक था। इस उत्सव के दौरान अंबानी फैमिली की ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनें नजर आईं।

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-09-20, 12:54 IST
isha radhika nita shloka ambani fashion looks

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में बड़े धूमधाम से उत्सव मनाया। इस उत्सव के खास मौके पर अंबानी परिवार के सदस्यों से लेकर नामी-जामी लोगों ने शिरकत की। हर कोई गणेश उत्सव के रंग में रगां हुआ नजर आया। खासतौर पर अंबानी फैमिली की महिलाओं के लुक्स देखने लायक थे। मौका कोई भी अंबानी परिवार की महिलाएं, फैशन गोल्स देती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं नीता अंबानी से लेकर श्लोका तक के लुक्स पर।

गणेश उत्सव में नीता अंबानी का लुक

View this post on Instagram

A post shared by Her Zindagi (@herzindagi)

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने सिल्का साड़ी पहनी थी। ऑरेंज एम्ब्रॉयडरी के साथ बॉटल ग्रीन की साड़ी में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

उन्होंने फॉलिंग पल्लू को स्टाइल किया था। साड़ी के साथ जूड़ा हेयरस्टाइल बनाया था, जिस पर गजरा लगाया था। साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए नीता अंबानी ने स्टडेड नेकपेस कैरी किया था। इस नेकपेस में कई सारे स्ट्रिंग्स लगे थे, जिसके बीच एक भारी सा पेंडेंट लगा हुआ था। पेंडेंट पर पन्ना लगा हुआ था। नेकलेस के साथ नीता अंबानी से गोल्डन कलर के इयररिंग्स पहने थे।

अपने लुक को पूरा करने के लिए, नीता अंबानी ने अपनी साड़ी को एक जड़ित नेकपीस के साथ जोड़ा, जिसमें कई डोरियां थीं और बीच में एक भारी पेंडेंट लगा हुआ था, जिस पर पन्ना लगा हुआ था। उनके सुनहरे झुमके ने उनके स्टाइल को और भी ऊंचा कर दिया।

ईशा अंबानी का लुक

ईशा अंबानी भी गणेश उत्सव का हिस्सा थीं। हालांकि, उनकी कोई खास फोटो देखने को नहीं मिली, क्योंकि उन्होंने पैपराजी के सामने पोज नहीं किया था। लेकिन जनता की नजरों से ईशा कैसे छुप सकती थीं। ऐसे में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें ईशा पूजा के दौरान नजर आईं।

गणेश चतुर्थी के लिए ईशा ने ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना था। आउटफिट के साथ उन्होंने बालों को कर्ल करके ओपन किया हुआ था। लॉक्स को सेंटर-पार्ट किया था। लुक को इन्हांस करने के लिए ईशा ने आउटफिट के साथ बेहद सुंदर चोकर सेट पहना हुआ था।

इसे पढ़ें:Ambani Ganesh Chaturthi Celebration 2023: शुरू हुआ गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन, इन सेलिब्रिटीज ने स्टाइलिश अंदाज में की शिरकत

श्लोका मेहता का लुक

ambani womens looks

श्लोका मेहता ने इस गणेश चतुर्थी पर बेहद सुंदर साड़ी पहनी थी। यह साड़ी पियर-ग्रीन 9 यार्ड की थी। जिस पर फ्लोरल पैर्टन बने हुए हैं। इस साड़ी का बॉर्डर ऑरेंज कलर का है।

साड़ी के साथ श्लोका ने सिंपल ओपन हेयर विद कर्ल लॉक्स हेयरस्टाइल कैरी किया है। बात करें कि मेकअप कि तो श्लोका ने साड़ी के साथ मिनिमल मेकअप किया है।

सिल्क साड़ी के साथ श्लोका ने ग्रीन बीडेड नेकलेस और एमराल्ड स्टड इयररिंग्स पहने हैं, लेकिन उनके पूरे लुक में एक खास बात थी, जिसने सारी लाइमलाइट ली। श्लोका ने अपने सीधे हाथ में एक स्टडेड कंगन पहना था, जो देखने में बेहद सुंदर लग रहा था। बता दें कि श्लोका ने अपनी सास नीता अंबानी से मैचिंग कलर की साड़ी कैरी की थी।

इसे पढ़ें:Ganesh Chaturthi: मुकेश अंबानी के गणेश उत्सव में स्टार किड्स ऐसे लुक में दिखे

गणेश उत्सव में राधिका मर्चेंट का लुक

हाल ही में कुछ समय पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हुई थी। अंबानी परिवार में यह राधिका मर्चेंट का पहला गणेश उत्सव था। इस खास मौके पर राधिका मर्चेंट भी साड़ी पहनें नजर आईं। उन्होंने पीच रंग की सीक्वेन साड़ी वियर की थी। इस साड़ी के साथ राधिका ने स्वीललेस, स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज पहना था।

साड़ी लुक को खूबसूरत बनाने के लिए राधिका ने ज्वेलरी में डायमंड चोकर, झुमके और कड़े पहने थे। हेयरस्टाइल में सेंटर-पार्टेड बन बनाया था। हेयरस्टाइल के लुक को सुंदर बनाने के लिए बन में गजरा लगाया था।

नीता अंबानी का पूजा लुक

जश्न के शुरुआत में अंबानी परिवार पूजा के लिए इकट्ठा हुए। इस पूजा में नीता अंबानी ने बप्पा से आशीर्वाद लिया। पूजा के दौरान नीता अंबानी ने लाइट वेट सिल्क साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के बॉर्डर पर जरदोजी वर्क किया गया था। साड़ी के साथ नीता अंबानी ने हरे मोतियों वाला हार पहना था।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP