Indian Queen Style: इंडियन प्रिंसेस के इन फैशन टिप्स को फॉलो कर आप लगेंगी रानी जैसी बेइंतहा खूबसूरत

रानियों की तरह रॉयल लुक कैरी करने के लिए इन रियल लाइफ प्रिसेंस से लें फैशन टिप्स।

 
  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-06-30, 18:11 IST
Indian Princesses Fashion Tips For Royal Look sc

भारत अपने राजशाही विरासत के लिए जाना जाता है। हमारे देश का इतिहास राजा और रानियों की कहानियों से भरा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि रानियां बेहद खूबसूरत होती थी। भारत की रानियों के खूबसूरती के किस्से देश ही विदेशों में भी मशहूर रहे हैं। आज भी शाही परिवार की रानियां बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल में प्रिसेंस अपने सिंपल लुक में बेहद रॉयल लगती हैं। आप भी अगर शाही लुक कैरी करना चाहती हैं तो इन रियल लाइफ रानियों के फैशन टिप्स से आइडिया ले सकती हैं।

राजमाता गायत्री देवी

गायत्री देवी रानियों में सबसे खूबसूरत रानी मानी जाती थीं। वह अपने सिंपल और क्लासी फैशन सेंस के लिए जानी जाती थी। राजमाता गायत्री देवी के इस लुक की बात करें वह लाइट ग्रीन कलर की प्लेन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस प्लेन साड़ी के साथ उन्होंने रेड लिपस्टिक और छोटी लाल रंग की बिंदी लगाई हुई है। खुले बालों और व्हाइट मोती की माला में आप भी रानी गायत्री देवी की तरह खूबसूरत लगेंगी।

राजकुमारी मृगेशा कुमारी

indian queen fashion

राजकोट की राजकुमारी मृगेशा मांधाता सिंह और कादंबरी देवी की बेटी हैं। प्रिंसेस की तरह शाही लुक के लिए आप भी उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। मृगेशा येलो कलर की प्लेन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। इस येलो साड़ी के साथ राजकुमारी मृगेशा ने रेड लिपस्टिक और लाल रंग की बिंदी लगाई हुई है। इस सिंपल लुक में राजकुमारी बेहद खूबसूरत लग रही है। आप भी उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

प्रिसेंस दीया कुमारी

indian princesses fashion tips for royal look

राजकुमारी दीया कुमारी का जन्म जयपुर के शाही परिवार में हुआ था। वह महाराज सवाई भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की बेटी हैं। दीया के स्टाइल की बात करें तो सिंपल पिंक साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शाही लुक के लिए भारी भरकम आउटफिट्स की जरूरत नहीं है। आप सिंपल साड़ी पहनकर भी शाही दिख सकती हैं। (बेस्ट साड़ी डिजाइन)

इसे जरूर पढ़ेंःड्रेस में दिखना चाहती हैं पतली तो ये टिप्स करें फॉलो

राधिका राजे गायकवाड़

indian princesses fashion tips for royal look ()

राधिका राजे गायकवाड़ भारत के राजवंशों में सबसे खूबसूरत रानी में से एक हैं। उनके इस लुक की बात करें तो ब्लू कलर की सिल्क साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी रॉयल लुक के लिए उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। रानी राधिका ने ऑरेंज बॉर्डर वाली ब्लू सिल्क साड़ी के साथ लॉन्ग लेयर्ड नेकलेस और इयररिंग्स पहने हुई है। रेड लिपस्टिक और लाल रंग की बिंदी में राजकुमारी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इसे जरूर पढ़ेंःसिंपल से झुमकों को स्‍टाइलिश बनाएंगी ये चेन डिजाइन, देखें तस्‍वीरें

सिद्धि कुमारी

indian princesses fashion tips for royal look ()

बीकानेर के राजपरिवार की बेटी सिद्धि कुमारी भी अपनी सादगी और रॉयल फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। सिद्धि अक्सर सिंपल आउटफिट में नजर आती हैं। लेकिन उनके इस लुक की बात करें तो सिद्धि कुमारी ब्राउन कलर डिजाइनर सूट में बेहद खूबसूरत लग रही है। लाइट ब्राउन कलर के लॉन्ग सूट के साथ उन्होंने डार्क ब्राउन कलर लॉन्ग जैकेट कैरी किया हुआ है। आप भी प्रिसेंस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

रॉयल लुक

indian princesses fashion tips for royal look ()

वेडिंग पार्टी में रॉयल लुक के लिए आप दीया कुमारी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। गोल्डन कलर की साड़ी में प्रिसेंस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गोल्डन कलर की सीक्वेंस साड़ी के साथ लाइट मेकअप और ग्रीन मोती नेकलेस आपके लुक में भी चार चांद लगा देगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: royaltyofindia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP