पैंट सूट को कुछ समय पहले तक जहां सिर्फ लड़के ही पहना करते हैं या फिर लड़कियां इन्हें बतौर ऑफिस वियर ही कैरी करती थीं। वहीं अब यह स्टाइल का ही पर्याय बन गए है। यूं तो अब लड़कियां कई तरह के डिजाइन में पैंट सूट पहनने लगी हैं लेकिन checkered पैंट सूट इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इन checkered पैंटसूट का क्रेज सिर्फ आम लड़कियों के बीच ही नहीं देखा जा रहा, बल्कि कई बॉलीवुड दीवाज भी इन चेकर्ड पैंट सूट लुक में नजर आ चुकी हैं और उनका यह लुक साबित करता है कि चेकर्ड पैंट सूट सिर्फ ऑफिस के लिए ही नहीं होते। आप इन्हें केजुअल या हॉलिडे में भी आसानी से पहनकर एक ट्रेंडी लुक पा सकती हैं। इतना ही नहीं, इन पैंट सूट में कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करके भी आप खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं। अगर आप भी चेकर्ड पैंट सूट पहनने का मन बना रही हैं तो बॉलीवुड दीवाज के इन चेकर्ड पैंटसूट लुक को एक बार अवश्य देखिए। इनके लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर आप भी अपना वार्डरोब अपडेट कर सकती हैं और स्टाइलिश दिख सकती हैं-
इसे भी पढ़ें:अभी-अभी हुई है शादी, तो दीपिका की तरह करें खुद को स्टाइल
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर आजकल भले ही फिल्मों में नजर ना आती हों, लेकिन स्टाइल के मामले में उनका आज भी कोई जवाब नहीं है। इस लुक में भी करिश्मा ने checkered पैंट सूट को बेहद ही एलीगेंस और स्टाइल के साथ कैरी किया है। करिश्मा का यह चेकर्ड पैंटस्ट प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। इस पैंट सूट को करिश्मा ने शर्ट की जगह ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ टीमअप किया है। अपने इस लुक में करिश्मा ने हील्स पहनी है और गॉगल्स भी कैरी किए है। वहीं मेकअप में करिश्मा ने नो मेकअप लुक रखा है और हेयर्स को पोनीटेल किया है। करिश्मा के इस लुक को ऑफिस से लेकर घर तक कहीं पर भी कॉपी किया जा सकता है।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा का चेक्ड पैंट सूट अंदाज एकदम जुदा रहा। दरअसल, अपने इस लुक में सोनाक्षी ने रणवीर सिंह को कॉपी किया। अपने इस चेक्ड पैंट सूट लुक में सोनाक्षी ने पीले रंग का प्लेड सूट पहना है। उनके इस सूट को ध्रुव कपूर ने डिजाइन किया। सोनाक्षी ने इसके साथ ग्रे रंगी की बस्टियर और येलो सनग्लासेज कैरी किए हैं। वहीं मेकअप को सोनाक्षी ने लाइट ही रखा और बालों को ओपन लुक दिया।
इसे भी पढ़ें:वेडिंग फंक्शन में दिखना है सबसे खास तो मनीष मल्होत्रा की इन 5 ब्राइडल ड्रेसेस से लें इंस्पिरेशन
कृति सेनन
अगर आप चेक्ड पैंट सूट में कुछ अलग पहनना चाहती हैं या फिर अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो आपको कृति का स्टाइल जरूर पसंद आएगा। इस लुक में white Appapop checkered suit पहना है। इस पैंट सूट में लोअर वियर को कफ की मदद से ट्रॉउज़र लुक दिया गया है। इसके साथ ही कृति ने ओवरसाइज्ड सनग्लासेज और व्हाइट शूज पहने थे। कृति का यह सेमी केजुअल लुक काफी अच्छा लग रहा था।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का भी चेक्ड पैंट सूट स्टाइल काफी अलग और स्टाइलिश था। अपने इस लुक में दीपिका ने sage green कलर का चेक्ड पैंट सूट पहना था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दीपिका ने राउंड ग्लासेज और न्यूड पम्पस पहने थे। वहीं बात अगर मेकअप की हो तो दीपिका ने नो मेकअप लुक अपनाया और हेयर्स में सेंटर पार्टिंग के साथ बालों को ओपन ही रखा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों