शादी के बाद हर लड़की चाहती है कि एक नई बहू के रूप में वह बेहद खूबसूरत दिखे, लेकिन इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप अपने कंफर्ट जोन से समझौता करें। एक नई बहू के रूप में आपको बहुत अधिक हैवी ज्वैलरी या हमेशा सज-धज कर रहने की जरूरत नहीं है। बस जरूरत है कि आप खुद को सही तरह से स्टाइल करें। आप सिंपलिसिटी में भी एक नई बहू के रूप में खूबसूरत दिख सकती हैं। अगर आपकी भी अभी-अभी शादी हुई है और आप एक नई बहू के रूप में अपने नए परिवार व रिश्तेदारों के बीच अपनी जगह बनाना चाहती हैं तो आपको अपने स्टाइल पर फोकस करना होगा। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप खुद को किस तरह स्टाइल करें तो आप दीपिका पादुकोण से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दीपिका ने पिछले साल रणवीर सिंह से शादी की और हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिराह मनाई। इस बीते एक साल में दीपिका कई बार ऐसे लुक में नजर आईं, जब वह एक परफेक्ट नई बहू लग रही थीं। तो चलिए आज हम आपको उनके ऐसे ही कुछ लुक्स के बारे में बता रहे हैं-
इसे भी पढ़ें:Deepika Padukone Saree: दीपिका पादुकोण ने अपनी First Wedding Anniversary पर पहनी यह बेहद खास साड़ी
रेड साड़ी
सबसे पहले बात करेंगे दीपिका पादुकोण द्वारा शादी की सालगिराह पर पहनी गई साड़ी की। फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी की डिजाइन की गई इस रेड कलर की साड़ी पर गोल्डन वर्क किया गया है। दीपिका ने इस साड़ी के साथ बोटनेक स्टाइल ब्लाउज टीमअप किया। अपने इस लुक में दीपिका ने गोल्ड की टेम्पल ज्वैलरी पहनी हुई थी और बालों को सेंटर पार्टिंग करके बन बनाया हुआ था। इतना ही नहीं, दीपिका इस लुक में मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने हुए नजर आई। इस रूप में वह एक नई नवेली दुल्हन लग रही थी। वैसे यह साड़ी दीपिका के दिल के काफी करीब भी है, क्योंकि यह साड़ी उन्हें शगुन के तौर पर दी गई थी। यह साड़ी उन्हें उनकी सास ने तब गिफ्ट की जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कोंकणी रिवाज से शादी की थी।
रेड एंड व्हाइट साड़ी
यह सच है कि रेड कलर नई दुल्हन पर काफी अच्छा लगता है, लेकिन दीपिका की तरह आप भी इसके साथ अन्य कलर्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। इस लुक में भी दीपिका ने अबु जानी संदीप खोंसला द्वारा डिजाइन की गई आइवरी कलर की साड़ी को रेड एंब्रायडेड ब्लाउज विद फुलस्लीव्स के साथ टीमअप किया। अपने इस लुक में दीपिका ने बिग ईयररिंग्स व चूड़ा पहना। साथ ही दीपिका ने साइड पार्टिंग के साथ बन बनाया और मांग में सिंदूर भी लगाया।
इसे भी पढ़ें:लहंगे के दुपट्टे को यूं करेंगी स्टाइल तो कमर दिखेगी पतली
शीयर पिंक साड़ी
अगर आपको कहीं बाहर पार्टी में जाना है तो आप दीपिका के इस साड़ी लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में दीपिका ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई शीयर पिंक साड़ी पहनी। इस पीच-पिंक साड़ी में गोल्डन कलर से एंब्रायडरी की गई जो इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही है। अपने इस लुक में दीपिका ने लेयर्ड नेकपीस और राउंड ईयररिंग्स पहनें। वहीं मेकअप ने आईज पर अधिक फोकस किया। विंग्ड लाइनर उन पर काफी अच्छा लग रहा है और लिप्स को उन्होंने न्यूड ही रखा। हेयर्स में दीपिका ने मैसी पोनीटेल बनाया।
ब्राइट पिंक लुक
इस लुक में दीपिका ने raw mango ब्रांड की ब्राइट पिंक साड़ी पहनी है। इसके साथ दीपिका ने फुल स्लीव्स ब्लाउज टीमअप किया है। वहीं एसेसरीज में दीपिका ने चोकर, ईयररिंग्स और मंगलसूत्र पहना। वहीं मेकअप में दीपिका ने विंग्ड लाइनर लगाया और लिप्स को न्यूड रखा। हेयर्स में दीपिका ने बन बनाया और उसे गजरे से सजाया।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों